बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और कसावट की कमी होना आम बात है। इनसे बचने के लिए महिलाएं अक्सर बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग क्रीम और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं, लेकिन कई बार ये महंगे प्रोडक्ट्स भी मनचाहा असर नहीं दिखा पाते। अगर आप भी हमेशा जवां, खूबसूरत और बेदाग त्वचा चाहती हैं तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और 56 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिखने वालीं खुशबू सुंदर के इस सिंपल ब्यूटी सीक्रेट को अपना सकती हैं। कच्चा दूध और केसर का यह नेचुरल कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कच्चा दूध स्किन को अंदर से साफ करता है और केसर रंगत को निखारकर उम्र के असर को कम करता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको 3-4 बड़े चम्मच ठंडा कच्चा दूध, 10-12 धागे शुद्ध केसर और थोड़ा सा रुआं या कॉटन बॉल चाहिए। सबसे पहले एक छोटी कांच की कटोरी में 3-4 चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें और इसमें केसर के धागे डालकर कम से कम 30 से 40 मिनट के लिए रख दें, ताकि दूध में केसर का रंग और उसके सारे पोषक तत्व अच्छे से घुल जाएं। इस मिश्रण को लगाने से पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर अच्छी तरह पोंछ लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। तैयार किए गए केसर वाले कच्चे दूध में कॉटन बॉल या रुई को डुबोकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक चेहरे की मसाज करें ताकि दूध और केसर त्वचा की गहराई तक समा जाए। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें और इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से त्वचा टाइट, चमकदार और जवां बनी रहती है। यह सरल और किफायती नुस्खा महंगी क्रीम का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
महंगी क्रीम को कहें अलविदा, कच्चे दूध में केसर मिलाकर लगाएं, 56 की उम्र में भी दिखेंगी जवान
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और कसावट की कमी होना आम बात है। इनसे बचने के लिए महिलाएं अक्सर बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग क्रीम और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं, ल
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
