|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

महंगे जैतून तेल से हैं परेशान? घर पर बनाएं प्योर ऑलिव ऑयल, जानें सबसे आसान विधि

हेल्दी कुकिंग से लेकर स्किन केयर और हेयर केयर तक, जैतून का तेल आज हर घर की जरूरत बन चुका है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर यह तेल त्वचा को जवान बनाए रखने, बालों को घना करने

NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

हेल्दी कुकिंग से लेकर स्किन केयर और हेयर केयर तक, जैतून का तेल आज हर घर की जरूरत बन चुका है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर यह तेल त्वचा को जवान बनाए रखने, बालों को घना करने और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाला एक्स्ट्रा वर्जिन या रिफाइंड ऑलिव ऑयल काफी महंगा होता है और कई बार उसमें मिलावट का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में अगर आप अपने परिवार के लिए 100 प्रतिशत शुद्ध, बिना किसी केमिकल और बिना किसी प्रिजर्वेटिव वाला असली जैतून का तेल चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। बिना किसी महंगी प्रेसिंग मशीन के, केवल मिक्सी और सूती कपड़े की मदद से आप घर पर ही शुद्ध एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको करीब 500 ग्राम ताजे या पके हुए जैतून, 2-3 बड़े चम्मच गुनगुना पानी और एक साफ मलमल या सूती कपड़े की आवश्यकता होगी। सबसे पहले जैतून को ठंडे पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें, फिर चाकू या किसी मदद से उनकी गुठलियां अलग कर दें। इसके बाद गुठली रहित जैतून के पल्प को मिक्सी के जार में डालकर पल्स मोड पर चलाएं, जिससे एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट को एक कांच या स्टील के बाउल में निकालकर उसमें दो चम्मच गुनगुना पानी मिलाएं और चम्मच या हाथों की मदद से इसे 10-15 मिनट तक लगातार मलें। इस प्रक्रिया से तेल की छोटी बूंदें आपस में जुड़कर अलग होने लगती हैं, जिसके बाद इसे मलमल के कपड़े में डालकर कसकर निचोड़ें। इससे निकला तरल पदार्थ को 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें, जिसमें तेल ऊपर तैरने लगेगा और पानी नीचे बैठ जाएगा। ऊपर तैरते हुए इस शुद्ध तेल को एक चम्मच या ड्रॉपर की मदद से अलग करके एक साफ, सूखी और डार्क कांच की बोतल में भरकर स्टोर करें, ताकि धूप से इसके गुण खराब न हों। रात को सोने से पहले चेहरे पर इस तेल की दो बूंद लगाकर मालिश करने से त्वचा में निखार आता है, वहीं हल्का गुनगुना करके सिर की चंपी करने से डैंड्रफ खत्म होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं। यह प्राकृतिक तेल हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ-साथ एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!