|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बड़ा झटका: जज बनकर धमकाने के मामले में दोषी करार, सजा पर 27 अगस्त को सुनवाई

तीस हजारी कोर्ट ने महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को वर्ष 2017 के एक भ्रष्टाचार मामले में जमानत पाने के लिए खुद को सुप्रीम कोर्ट का सेवारत जज बताकर निचली अदालत की विशेष जज को डराने और प्रभावित करने क

NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बड़ा झटका: जज बनकर धमकाने के मामले में दोषी करार, सजा पर 27 अगस्त को सुनवाई
📷 NRI Post Hindi Desk

तीस हजारी कोर्ट ने महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को वर्ष 2017 के एक भ्रष्टाचार मामले में जमानत पाने के लिए खुद को सुप्रीम कोर्ट का सेवारत जज बताकर निचली अदालत की विशेष जज को डराने और प्रभावित करने के मामले में दोषी करार दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत ने अपने 121 पन्नों के फैसले में सुकेश की इस हरकत को न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा हमला और सबसे बेतुका नाट्य रूपांतरण बताया है। अदालत ने कहा कि सुकेश ने सिर्फ अदालत की गरिमा और मर्यादा की लक्ष्मण रेखा ही पार नहीं की, बल्कि वह न्यायिक संस्थागत अतिक्रमण के दायरे में कूद गया। कोर्ट ने सुकेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 170 (लोक सेवक का स्वांग रचने), धारा 189 (लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी) और धारा 507 (गुमनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) का दोषी पाया है। सुकेश ने पुलिस हिरासत में रहते हुए कांस्टेबल मनजीत के मोबाइल फोन से विशेष जज पूनम चौधरी को फोन कर खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताया था और तुरंत जमानत देने का दबाव बनाया था। उसने बात न मानने पर करियर तबाह करने की धमकी भी दी थी, हालांकि जज की सतर्कता से यह षड्यंत्र विफल हो गया। अब अदालत सुकेश को दी जाने वाली सजा की अवधि पर 27 अगस्त 2026 को सुनवाई करेगी। इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच को सतही बताते हुए कांस्टेबल मनजीत की भूमिका की फिर से जांच के आदेश दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!