नई दिल्ली। दो दोस्त रोहित और मोहित को एक साथ नौकरी मिली। शुरुआती सैलरी दोनों की लगभग बराबर यानी 40 हजार रुपये प्रति माह थी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने पैसे को लेकर अलग-अलग फैसले लिए। मोहित ने अपना खुद का फ्लैट खरीदने का निर्णय लिया, जबकि रोहित ने किराए के मकान में रहना पसंद किया। रोहित ने किराया देने के बाद जो पैसा बचता था, उसे हर महीने म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करना शुरू कर दिया। दोनों के इस फैसले का 15 और 20 साल के बाद का परिणाम अलग-अलग होगा। यह गणित भारत के हर युवा के लिए जानना जरूरी है। मोहित ने जो फ्लैट 30 लाख रुपये में खरीदने का सोचा, उसके लिए उसने 6 लाख रुपये डाउन पेमेंट किया। बाकी 24 लाख रुपये के लिए उसने बैंक से होम लोन लिया, जिसकी ब्याज दर 8.5 प्रतिशत और अवधि 20 साल थी। इस लोन की मासिक किस्त लगभग 20 हजार 800 रुपये बनती है। यानी मोहित की सैलरी का आधा हिस्सा शुरुआत में सिर्फ ईएमआई भरने में चला जाता था। इसके बाद उसके पास निवेश के लिए बहुत कम पैसा बचता था। माना गया कि प्रॉपर्टी की कीमत हर साल 7 प्रतिशत की दर से बढ़ती है। तो 15 साल बाद मोहित का 30 लाख वाला फ्लैट लगभग 83 लाख रुपये का हो जाएगा। 20 साल बाद जब लोन पूरी तरह खत्म होगा, तब इसकी कीमत करीब 1.16 करोड़ रुपये होगी। इस दौरान मोहित को अपने घर में रहने की सुकून भरी जिंदगी मिली, लेकिन उसकी बचत निवेश के लिहाज से कम रही। वहीं रोहित ने किराए पर रहने का फैसला लिया। जिस फ्लैट की कीमत 30 लाख थी, उसका मासिक किराया लगभग 8 हजार रुपये माना गया। मोहित की ईएमआई 20 हजार 800 रुपये थी, इसमें से किराया घटाने के बाद रोहित के पास हर महीने 12 हजार 800 रुपये बचते थे। इस पैसे को उसने नियमित रूप से म्यूचुअल फंड की एसआईपी में लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, रोहित के किराए में भी हर साल 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती रही। अगर रोहित को SIP से औसतन 12 से 14 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 15 साल के बाद उसका फंड लगभग 65 से 75 लाख रुपये के बीच होगा। 20 साल के बाद कंपाउंडिंग का कमाल देखने को मिलेगा, और उसका कोष बढ़कर 1.30 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये के बीच पहुंच जाएगा। तुलना करें तो 15 साल की स्थिति में दोनों की आर्थिक स्थिति लगभग बराबर दिखती है। लेकिन 20 साल के बाद रोहित का निवेश कोष मोहित के घर की कीमत से काफी आगे निकल जाएगा। रोहित चाहे तो 1.16 करोड़ रुपये नकद देकर मोहित जैसा घर भी खरीद सकता है और उसके पास अतिरिक्त 20 से 30 लाख रुपये भी बच जाएंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि मोहित ने गलती की, क्योंकि अपने घर का भावनात्मक जुड़ाव पैसे से नहीं तोला जा सकता। साथ ही, मोहित की EMI एक मजबूरन बचत भी बन गई। लेकिन रोहित के पास नौकरी बदलने और दूसरे शहर जाने की आजादी हमेशा रही। यह समझना जरूरी है कि बाजार का रिटर्न आमतौर पर रियल एस्टेट से ज्यादा होता है, इसलिए निवेश के लिहाज से 20 साल में रोहित अधिक अमीर बन सकता है। दोनों के फैसले अलग-अलग परिस्थितियों में सही हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ पैसों के नजरिए से देखें तो रोहित की रणनीति लंबी अवधि में ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।
मोहित ने खरीदा फ्लैट, रोहित ने की SIP, 20 साल में कौन बना बड़ा अमीर? जानिए पूरा गणित
नई दिल्ली। दो दोस्त रोहित और मोहित को एक साथ नौकरी मिली। शुरुआती सैलरी दोनों की लगभग बराबर यानी 40 हजार रुपये प्रति माह थी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने पैसे को लेकर अलग-अलग फैसले लिए। मोहित ने अपना खु
NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





