दिल्ली में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महंत राजूदास ने कहा कि जनरेशन को देश को तोड़ने वाला नहीं, बल्कि जोड़ने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी, ऐसे जनरेशन पर लट्ठ बजाओ, हम आपके साथ हैं, क्योंकि जो युवा देश के टुकड़े करने के नारे लगाता है, वह राष्ट्रविरोधी और धर्मविरोधी है। हमें ऐसा जनरेशन चाहिए जो देश को जोड़ने की बात करे। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मत चोरी के आरोपों को लेकर किया गया था। इस आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था। हिंदू राष्ट्र और धर्म के आधार पर देश के विभाजन पर अपनी बात रखते हुए महंत राजूदास ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का सीधा अर्थ रामराज्य है, जहां परस्पर संवाद होता है, कोई विवाद नहीं होता और सबका साथ सबका विकास होता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में रहने वाले हर नागरिक को राष्ट्रवादी होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किसने किया, मुसलमानों ने किया, हमने नहीं किया, और मुसलमान तो अपना देश पहले ही ले चुके हैं। उधर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया। रिहा होने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी के प्रमुख नेता सौरव दास ने प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सौरव दास ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश में पूरी तरह आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और पूरी सरकारी मशीनरी को अपने ही नागरिकों के खिलाफ खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रदर्शनकारियों को तय जगह पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोकने के बजाय बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुला सकता था। सौरव दास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी औपचारिक नोटिस के उन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा। इस दौरान उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और उन्हें अपने वकीलों से भी संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि पुलिस की दमनकारी कार्रवाई से उनका आंदोलन खत्म नहीं होने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मत चोरी के आरोपों और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के विरोध में जारी यह आंदोलन अब केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे सिलसिलेवार तरीके से पूरे देश के हर राज्य और जिले में फैलाया जाएगा।
महंत राजूदास का बड़ा बयान, कहा- ऐसे जनरेशन पर लट्ठ बजाओ मोदी जी, हम साथ हैं
दिल्ली में हुए एक विरोध प्रदर्शन को लेकर अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




