मेरठ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सौरभ हत्या मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला डिस्ट्रिक्ट जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में सुनाया गया। चौदह अक्टूबर की सुबह ठीक दस बजकर दस मिनट पर जज साहब अपनी कुर्सी पर बैठे और कार्यवाही की शुरुआत टीवी स्क्रीन ऑन होने के साथ हुई। इस कोर्टरूम से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर मेरठ जेल की वीसी रूम में तब तक दोनों आरोपी यानी मुस्कान और साहिल कैमरे के सामने बैठ चुके थे। कोर्टरूम में सिर्फ जज साहब और कोर्ट का एक स्टाफ ही साहिल और मुस्कान को देख पा रहा था, क्योंकि टीवी स्क्रीन का रुख जज साहब की तरफ था। जज साहब ने सवालों का सिलसिला शुरू करते हुए सबसे पहले मुस्कान से कहा कि आज मैं आपको सजा सुनाने जा रहा हूं, क्या आपको ये पता है। मुस्कान बिना कुछ बोले खामोशी से हां में सर हिला देती है। इसके बाद जज साहब ने मुस्कान से पूछा कि उसे कुछ कहना है, लेकिन मुस्कान खामोश रही। सजा के बारे में पूछे जाने पर भी मुस्कान तब खामोश रही। इसके बाद जज साहब ने साहिल का नाम लेकर पूछा क्या आपको पता है मैं आपके खिलाफ आज सजा सुनाने जा रहा हूं, साहिल ने हां में जवाब दिया। फिर साहिल से पूछा गया कि आपको कोई बीमारी तो नहीं, वो ना में जवाब देता है। परिवार में कौन कौन है, इसपर साहिल बताता है कि नानी हैं। जज साहब ने साहिल से पूछा कि क्या वो पढ़ा लिखा है, साहिल जवाब देता है वो ग्रैजुएट है और सीए बनना चाहता था और अब भी सीए बनना चाहता है। इसी के साथ जज साहब ने मुस्कान और साहिल से कहा कि फिलहाल आप दोनों जा सकते हैं, कुछ देर बाद सजा सुनाने से पहले आपसे फिर मिलेंगे। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग खत्म हो जाती है और टीवी बंद। अब कोर्ट में सजा पर बहस शुरू होती है। पहला मौका बचाव पक्ष यानी मुस्कान और साहिल के वकीलों को दिया जाता है। बचाव पक्ष की शुरुआत इस बात से होती है कि दोनों की कम उम्र और पहले जुर्म को देखते हुए साथ ही उनके सुधरने की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कम सजा दी जाए, यानी सजा-ए-मौत की बजाय उम्रकैद दी जाए। बचाव पक्ष के वकीलों की दलील ये भी थी कि पिछले डेढ़ सालों में जब से दोनों जेल में हैं उनका बर्ताव अच्छा है और मुस्कान अपना ज्यादातर वक्त पूजा-पाठ में लगाती है। इसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए फिर से कोर्ट से गुजारिश करते हैं कि मुस्कान और साहिल को मौत की सजा नहीं बल्कि उम्रकैद दी जाए। बचाव पक्ष की दलील खत्म होते ही सरकारी वकील अपना पक्ष रखते हैं। उनकी दलील की शुरुआत इस बात से हुई कि मुस्कान और साहिल ने जिस तरह से सौरभ का कत्ल किया, लाश के टुकड़े किए और टुकड़ों को नीले ड्रम में रखा, ये सब कुछ अचानक किया गया कत्ल नहीं था बल्कि ये पूरी प्लानिंग और साजिश के तहत किया गया जुर्म था। सरकारी वकील की दलील ये भी थी कि सिर्फ किसी की कम उम्र या उसके पहले अपराध के आधार पर उसकी सजा कम नहीं की जानी चाहिए, बल्कि उस जुर्म की क्रूरता को देखा जाना चाहिए। सरकारी वकील की ये भी दलील थी कि महज जेल में किसी के अच्छे बर्ताव या किसी के पूजा-पाठ करने भर से अदालत को उसके साथ रहम नहीं दिखाना चाहिए। इस दौरान सरकारी वकील ने भी सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। जज साहब ने कहा कि ये सही है कि बाकी चीजों के साथ साथ समाज और जनता की ओपिनियन भी सुनी और देखी जानी चाहिए। सरकारी वकील ने अपनी बहस इस मांग के साथ खत्म की कि सौरभ मर्डर केस में मुस्कान और साहिल को अधिकतम सजा यानी सजा-ए-मौत ही मिलनी चाहिए। कोर्टरूम की घड़ी में तब दोपहर के सवा बारह बज चुके थे, यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सजा पर बहस पूरी होने में दो घंटे पांच मिनट लग चुके थे। इसी के साथ जज साहब अपनी कुर्सी से उठते हैं और अपने चैंबर में चले जाते हैं। दोपहर बाद अब फैसले की घड़ी थी। डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट के साथ साथ मेरठ का पूरा कोर्ट चौदह अक्टूबर को बंद था, वकीलों की हड़ताल की वजह से। सिर्फ दो ही
महाभारत का जिक्र, जज की मुस्कुराहट और सजा... मेरठ कोर्ट में मुस्कान और साहिल को मिला मृत्युदंड!
मेरठ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सौरभ हत्या मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा सुनाई है। यह फैसला डिस्ट्रिक्ट जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में सुनाया गया। चौदह अक्टूबर की सुबह ठीक दस बजकर दस मिनट पर
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



