शादी हो, डिनर पार्टी हो या फिर किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर कुछ दिनों के लिए ठहरना, मेहमान बनकर जाना सुनने में जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। क्योंकि मेहमान की कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतें भी होती हैं, जो उसे तो बिल्कुल सामान्य लगती हैं, लेकिन घर के मेजबान को अंदर ही अंदर परेशान कर सकती हैं। कई बार सामने वाला मुस्कुराकर कुछ नहीं कहता, लेकिन मन ही मन सोचता जरूर है कि अब बस भी करो। कहावत है कि मान ना मान, मैं तेरा मेहमान, लेकिन अगर सच में किसी के घर मेहमान बनकर जा रहे हैं तो थोड़ा मेहमानों वाला सलीका भी जरूरी है। खासकर तब, जब आप नहीं चाहते कि आपकी छोटी सी आदत की वजह से सामने वाला अगली बार आपको बुलाने से पहले दो बार सोचे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ ऐसी ही छह आदतें हैं जो देखने में मामूली लगती हैं, लेकिन जिनके घर आप मेहमान बनकर गए हैं उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। पहली गलती है घर घूमने की इच्छा जताना। किसी का घर आपको खूबसूरत लगे तो तारीफ करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन अगर आप अक्सर किसी के घर जाकर उसका पूरा घर देखने की बात करते हैं, तो सामने वाले को दिक्कत हो सकती है। यह कहना कि घर तो बहुत अच्छा है, बाकी कमरे भी दिखाइए ना, जैसी बात कहकर खुद घर का भ्रमण मांगना मेजबान को असहज कर सकता है। हो सकता है घर का कोई कमरा अच्छे से सजाया हुआ या व्यवस्थित न हो या डिनर पार्टी के बीच मेजबान के पास आपको पूरा घर घुमाने का समय ही न हो। इसलिए घर की तारीफ करें, लेकिन उसे पूरा घूमने की बात न करें। अगर मेजबान खुद घर दिखाना चाहेगा तो जरूर बताएगा। दूसरी गलती है बिना कहे मदद करने लगना। अगर आप किसी के घर गए हैं और वह रसोई में काम कर रहे हैं तो एक बार मैं कुछ मदद कर दूं, पूछना अच्छी बात है। लेकिन बिना पूछे रसोई में जाकर प्लेट उठाना, सामान इधर-उधर करना या अपने हिसाब से चीजें करने लगना मेजबान को परेशान कर सकता है। भले ही आपका इरादा मदद करने का हो, लेकिन सामने वाले को लग सकता है कि आप उसके काम करने के तरीके में दखल दे रहे हैं। इसलिए एक बार मदद के लिए जरूर पूछें, लेकिन अगर सामने वाला मना कर दे तो उसकी बात मानें और उसे अपने तरीके से काम करने दें। तीसरी गलती है अपने आने-जाने का प्लान न बताना। अगर आप किसी के घर रात रुकने वाले हैं तो अपने आने-जाने का समय पहले से बताना जरूरी है। सुबह कितने बजे निकलेंगे, दिन में बाहर जाएंगे या नहीं, डिनर करेंगे या नहीं, ऐसी छोटी-छोटी जानकारी मेजबान के लिए काफी काम की होती है। बिना बताए देर से लौटना या अचानक अपना प्लान बदल देना मेजबान के लिए परेशानी पैदा कर सकता है, खासकर अगर उसे आपके लिए खाना या कोई और इंतजाम करना हो। इसलिए अपनी समय-सारिणी को लेकर पहले से ही सब स्पष्ट कर देना सही रहता है। चौथी गलती है अचानक बिना बताए किसी को साथ ले आना। अगर आप किसी के घर जा रहे हैं और अपने किसी दोस्त को भी साथ ले जाएं, तो अच्छी बात नहीं होती है। आपको लगा कि एक दोस्त या साथी को साथ ले जाने में क्या बड़ी बात है, लेकिन मेजबान के लिए यह छोटी बात नहीं होती। उसने घर में आने वाले मेहमान के हिसाब से खाना और बाकी इंतजाम किए हो सकते हैं। पांचवीं गलती है जो चीज सामने न रखी हो, उसकी मांग करना। मान लीजिए मेजबान ने खाना-पीना अपनी पसंद से तैयार किया है और आपने उसमें मौजूद चीजों को एंजॉय करने के बजाय अलग से कोई पेय, खाना या दूसरी चीज मांगनी शुरू कर दी, तो यह मेजबान के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। उसे लग सकता है कि अब उसे दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी। साफ शब्दों में कहें तो आपके कुछ भी मांगने से उसका काम बढ़ सकता है। अगर आपको किसी खास चीज की जरूरत है, खासकर भोजन से जुड़ी कोई जरूरत है, तो पहले से बता देना सही रहता है, वरना जो प्यार से सामने परोसा गया है, उसी को एंजॉय करना चाहिए। छठी और आखिरी गलती है जाने का समय हो जाने के बाद भी बैठे रहना। पार्टी खत्म हो चुकी है, बाकी लोग धीरे-धीरे निक
मेहमानी में न करें ये 6 गलतियां, वरना अगली बार बुलाने से पहले होस्ट करेगा दो बार सोच
शादी हो, डिनर पार्टी हो या फिर किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर कुछ दिनों के लिए ठहरना, मेहमान बनकर जाना सुनने में जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है। क्योंकि मेहमान की कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतें भी होती
NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



