महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बढ़ रही कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाते हुए जेन जी पीढ़ी के छात्र अब पुणे की सड़कों पर उतर आए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी आज पुणे में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें हजारों की संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग यानी एमपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे इन अभ्यर्थियों का मुख्य आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और घोटालों ने उनके बीच गहरा असंतोष पैदा किया है। प्रदर्शनकारी छात्र सड़कों पर मार्च निकालकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं, ऐसे में परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की गड़बड़ी का सीधा और गंभीर असर हजारों उम्मीदवारों के भविष्य पर पड़ता है। वे मांग कर रहे हैं कि परीक्षा के फैसलों, परिणामों और भर्ती के विभिन्न चरणों के बारे में उम्मीदवारों को स्पष्ट और विश्वसनीय जानकारी दी जाए। इसके साथ ही, कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठाई जा रही है। आंदोलनकारियों की ओर से आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है। उनका कहना है कि जब भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, तो आयोग को चाहिए कि वह अभ्यर्थियों की चिंताओं का संतोषजनक जवाब दे। युवाओं का दर्द यह है कि वे सालों तक दिन-रात मेहनत करते हैं और बदले में उन्हें पेपर लीक, घोटाले और परीक्षा में गड़बड़ी जैसी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसी आक्रोश के चलते आज पुणे की सड़कों पर ये छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार तथा आयोग तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
महाराष्ट्र में भर्ती परीक्षा विवाद: पुणे की सड़कों पर उतरे Gen-Z अभ्यर्थी, MPSC के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में बढ़ रही कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाते हुए जेन जी पीढ़ी के छात्र अब पुणे की सड़कों पर उतर आए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर
NRI Post Hindi Desk · 78 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




