|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

मोहसिन नकवी की 'बेवकूफी' पर मोहम्मद कैफ का करारा तंज, बोले- दो नावों की सवारी छोड़ें

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात को विमेन्स एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 72 रनों से एकतरफा अंदाज में फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया। लेकिन मैच जीतने के बावजूद भारतीय टीम ट्रॉफी

NRI Post Hindi Desk · 71 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मोहसिन नकवी की 'बेवकूफी' पर मोहम्मद कैफ का करारा तंज, बोले- दो नावों की सवारी छोड़ें
📷 NRI Post Hindi Desk

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात को विमेन्स एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने 72 रनों से एकतरफा अंदाज में फाइनल मुकाबले को अपने नाम किया। लेकिन मैच जीतने के बावजूद भारतीय टीम ट्रॉफी लेकर घर नहीं जा सकी। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेज पर ट्रॉफी देने के लिए तैयार थे। लेकिन मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम के बाकी खिलाड़ी ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया। इस घटना के बाद मोहसिन नकवी अब चारों तरफ से घिर चुके हैं। ट्रॉफी थमाने की जिद में अपनी फजीहत करा चुके नकवी को अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की तरफ से बड़ी नसीहत दी गई है। दरअसल, ट्रॉफी सेरेमनी में मोहसिन नकवी खुद ट्रॉफी देने पर अड़ गए। बीसीसीआई के सख्त रुख के बाद भारतीय महिला टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया। नतीजा यह हुआ कि एशिया कप की ट्रॉफी अब भी दुबई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के दफ्तर में धूल फांक रही है। इस पूरे ड्रामे पर मोहम्मद कैफ ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति और क्रिकेट दो अलग रास्ते हैं, और नकवी दोनों को एक साथ चलाने की बेवकूफी कर रहे हैं। कैफ ने नकवी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक जगह ध्यान लगाओ। क्या ये लोग पुराने जमाने में जी रहे हैं? क्या इन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है? कैफ ने आगे कहा कि अगर आप क्रिकेट में हैं तो पूरा ध्यान क्रिकेट पर दीजिए। यह कोई आसान काम नहीं है कि आप राजनीति के साथ-साथ बोर्ड भी चला लें। अगर आप बीसीसीआई या दुनिया के किसी भी बड़े बोर्ड को देखेंगे तो कोई भी बंदा एक साथ दो-दो दुकानें नहीं चलाता। या तो आप नेता बन लीजिए या फिर क्रिकेट संभाल लीजिए। कैफ ने पाकिस्तान क्रिकेट के गिरते स्तर के लिए भी नकवी जैसे प्रशासनिक तंत्र को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं है। जब बोर्ड का बॉस ही राजनीति में व्यस्त रहेगा तो खिलाड़ियों का भविष्य संवारने पर ध्यान कौन देगा?

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!