महाराष्ट्र में एक सामाजिक संस्था ने मानसिक रूप से व्यथित अवस्था में घर से भटक गई 45 वर्षीय महिला के गृहनगर का कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े उपकरणों की मदद से पता लगाकर उसे ढाई साल बाद परभणी जिले में उसके परिवार से मिलवाया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जुलेखा मुखीद शेख को तीन अप्रैल 2024 को सिंधुदुर्ग के पांडुर स्थित संविता आश्रम में भर्ती कराया गया था। मुंबई की कोलाबा पुलिस और चेंबूर स्थित सरकारी महिला भिक्षु गृह के एक परिवीक्षा अधिकारी के अनुरोध पर कुर्ला की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। ‘जीवन आनंद संस्था’ के न्यासी किसान चौरे और उनकी टीम ने शेख की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उससे नियमित रूप से बातचीत की, जिसके बाद उसके परिवार का पता लगाने के प्रयास तेज हुए। टीम ने गूगल सर्च और चैटजीपीटी जैसे डिजिटल उपकरणों की मदद से उसके गृहनगर का पता लगाया और परभणी में ‘निर्भया’ पुलिस दस्ते की सहायता से उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया। ढाई साल तक परिवार से अलग रहने के बाद महिला की अपने स्वजन से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद उसका पति मुखीद शेख नौ नवंबर को संविता आश्रम पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया।
महाराष्ट्र: एआई और गूगल सर्च से ढाई साल बाद परिवार से मिली महिला, नियमित संवाद से मिले थे सुराग
महाराष्ट्र में एक सामाजिक संस्था ने मानसिक रूप से व्यथित अवस्था में घर से भटक गई 45 वर्षीय महिला के गृहनगर का कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े उपकरणों की मदद से पता लगाकर उसे ढाई साल बाद परभणी जिले में उस
NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


