|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

महिला प्रीमियर लीग 2027 नीलामी: सोफी मॉलिन्युक्स पर करोड़ों की बरसात, चमारी अटापट्टू अनसोल्ड

महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन केरल के कोच्चि में शुरू हो चुका है, जहां पांच फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए आमने-सामने हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि

NRI Post Hindi Desk · 27 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन केरल के कोच्चि में शुरू हो चुका है, जहां पांच फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए आमने-सामने हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि सभी टीमों को मिलाकर मात्र 27 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिससे हर खिलाड़ी के लिए मुकाबला कड़ा बना हुआ है। नीलामी में सबसे पहला नाम राघवी बिष्ट का आया, जिनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहीं। यूपी वॉरियर्ज इस बार सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरी है, जिनके पास कुल 3.75 करोड़ रुपये और 8 स्लॉट उपलब्ध हैं। यूपी ने ग्रेस हैरिस और स्नेह राणा को उनकी 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर ही अपने साथ जोड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मॉलिन्युक्स के लिए आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज के बीच जबरदस्त जंग हुई, जिसमें अंत में यूपी ने बाजी मारी और उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जबकि उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। दूसरी ओर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई और वे 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रह गईं। आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा, जबकि भारत की जी कमलिनी को भी गुजरात ने 40 लाख रुपये की बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में जोड़ा, जिनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी और उनके लिए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला देखने को मिला। इसके अलावा इंग्लैंड की सोफिया डंकली 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं, जबकि आयुषी सोनी और भारत की तेजल हसनबीन्स को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। गौरतलब है कि अब तक टूर्नामेंट के कुल चार सीजन खेले जा चुके हैं, जहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो-दो बार खिताब जीता है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने चारों सीजन के फाइनल खेले लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!