|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

महेंद्रगढ़ में 5 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में बजट मंजूरी के लिए व

NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 8 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
महेंद्रगढ़ में 5 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
📷 NRI Post Hindi Desk

महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका द्वारा लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में बजट मंजूरी के लिए विस्तृत प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास भेज दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार इस स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हाल, कुश्ती-कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, बास्केटबाल, वालीबॉल, बाक्सिंग, जूडो और ताइक्वांडो जैसी खेल गतिविधियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आधुनिक जिम, योग कक्ष, फिजियोथेरेपी रूम, अलग चेंजिंग रूम और प्रशिक्षकों के लिए विशेष कमरे बनाए जाने का भी प्रावधान है। स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली फ्लोरिंग, आधुनिक एलईडी लाइटिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, सीसीटीवी सुरक्षा और पर्याप्त पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल रहेंगी। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैंप, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को भी इसमें जोड़ा गया है। नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय युवा प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला दिखाने के लिए बेहतरीन मंच मिलेगा। सरकार से बजट की स्वीकृति और तकनीकी मंजूरियां मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। 'विकसित महेंद्रगढ़, स्वस्थ युवा और उज्ज्वल भविष्य' के संकल्प के साथ यह परियोजना क्षेत्र के खेल जगत में मील का पत्थर साबित होगी।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!