|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मां गंगा भी उत्तराखंड से हैं... अखिलेश के घुसपैठिए बयान पर सीएम योगी का करारा पलटवार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कहे जाने वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। बुधवार को लखनऊ के पंडित गोविंद वल्लभ पंत उप

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मां गंगा भी उत्तराखंड से हैं... अखिलेश के घुसपैठिए बयान पर सीएम योगी का करारा पलटवार
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कहे जाने वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। बुधवार को लखनऊ के पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव की सोच को बेहद संकुचित और विभाजनकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच रखने वाले लोग देवभूमि की अहमियत नहीं समझ सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों वह एक व्यक्ति का बयान सुन रहे थे जो उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कह रहा था, जबकि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत खुद उत्तराखंड से थे। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। दरअसल अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और उनके पिता कर्नल आर.एस. रावत उत्तराखंड से हैं, इसी का हवाला देकर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। सीएम योगी ने आगे कहा कि मां गंगा, यमुना और सरयू मइया भी उत्तराखंड से ही आई हैं और इतनी छोटी तथा संकुचित सोच रखने वाले लोग देवभूमि की महिमा को नहीं समझ सकते। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से गले मिलते हैं और उनके सामने नाक रगड़ते हैं, वो देवभूमि उत्तराखंड के वासियों के प्रति जहर उगलने का काम कर रहे हैं तथा देवभूमि के लोगों के प्रति ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करना देश की महान सांस्कृतिक विरासत का अपमान है। बता दें कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों की पहचान को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा था कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिये कौन हैं, उत्तराखंड से, और उनके इस बयान के बाद से ही यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्यों में राजनीतिक पारा हाई हो गया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!