|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक और 365 सर्वर डाउन! दुनिया भर में लाखों यूजर्स प्रभावित

दुनिया भर के करोड़ों दफ्तरों के कामकाज की रफ्तार गुरुवार को अचानक थम गई, जब दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा 'आउटलुक' और 'माइक्रोसॉफ्ट 365' के सर्वर ठप हो गए। इस तकनीकी खराबी के कारण हजारों

NRI Post Hindi Desk · 12 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक और 365 सर्वर डाउन! दुनिया भर में लाखों यूजर्स प्रभावित
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया भर के करोड़ों दफ्तरों के कामकाज की रफ्तार गुरुवार को अचानक थम गई, जब दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा 'आउटलुक' और 'माइक्रोसॉफ्ट 365' के सर्वर ठप हो गए। इस तकनीकी खराबी के कारण हजारों यूजर्स को ईमेल भेजने, रिसीव करने और अपने अकाउंट में लॉग-इन करने में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन सर्विसेज के ठप होने पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म 'डाउनडिटेक्टर' के मुताबिक, आउटलुक में इशू की शुरुआत ईस्टर्न टाइम के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे हुई और देखते ही देखते शिकायतों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। अपने चरम पर आउटलुक से जुड़ी एक लाख से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं, जबकि माइक्रोसॉफ्ट 365 के लिए भी पंद्रह हजार से ज्यादा यूजर्स ने समस्या की शिकायत दर्ज कराई। माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस आउटेज की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। कंपनी के स्टेटस पेज अकाउंट से जारी बयान में कहा गया कि वे उन रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं जिनमें अमेरिका में कई कनेक्शन विधियों के जरिए एक्सचेंज ऑनलाइन मेलबॉक्स तक पहुंचने में यूजर्स को समस्या हो रही है, और ज्यादा जानकारी माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर में EX1550543 के तहत देखी जा सकती है। शुरुआत में यह समस्या अमेरिका तक सीमित लग रही थी, लेकिन बाद में कंपनी ने माना कि इसका असर ग्लोबल हो सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि जब तक वे प्रभाव को कम करने के लिए काम कर रहे हैं, उन्होंने पुष्टि की है कि ये समस्या किसी भी क्षेत्र के यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवा कनेक्टिविटी को प्रभावित कर सकती है। कंपनी ने आगे बताया कि उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक हिस्से पर कई क्षेत्रों में ज्यादा लोड बढ़ गया है, जिससे कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही है, और लोड को बैलेंस करने के लिए कंपनी ने अपने ग्लोबल इंफ्रास्ट्रकचर पर कनेक्शन ट्रैफिक को रीडिस्ट्रीब्यूट करना शुरू कर दिया है। इस आउटेज के दौरान जानकारी देने वाला माइक्रोसॉफ्ट का स्टेटस पेज भी लोडिंग एरर का शिकार हो गया, हालांकि कंपनी ने यूजर्स को अपडेट देने के लिए एडमिन सेंटर में EX1550543 और MO1550821 कोड के तहत जानकारी देने की बात कही है। खबर लिखे जाने तक इंजीनियर समस्या को पूरी तरह ठीक करने में जुटे हुए थे और लाखों यूजर्स अपनी ईमेल सेवाओं के बहाल होने का इंतजार कर रहे थे।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!