|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: 43 करोड़ यूजर्स को परेशानी, कंपनी ने बताई तीन बड़ी वजहें

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक सॉफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था, जिसके चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर ठप हो गए थे। आउटलुक

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: 43 करोड़ यूजर्स को परेशानी, कंपनी ने बताई तीन बड़ी वजहें
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक सॉफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था, जिसके चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर ठप हो गए थे। आउटलुक समेत माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं करीब 18 घंटे तक प्रभावित रहीं। माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट, एजेंट्स एंड प्लेटफार्म विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष चार्ल्स लमाना ने सोमवार को इस आउटेज के पीछे तीन कारणों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जुलाई में किए गए एक बदलाव में खामी छिपी थी, जो सामान्य परिस्थितियों में सामने नहीं आई, लेकिन अधिक लोड के दौरान सर्वरों पर दबाव बढ़ने से उन्होंने काम करना बंद कर दिया। कंपनी के परीक्षणों में भी यह खामी पकड़ में नहीं आई, क्योंकि जांच कमजोर हार्डवेयर पर की गई थी, जबकि अधिक प्रोसेसिंग क्षमता वाले नए सर्वरों पर इसका असर ज्यादा गंभीर था। लमाना के अनुसार, दूसरा कारण आउटेज से करीब 15 घंटे पहले हुआ एक बदलाव था, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को वैकल्पिक गेटवे से हटाकर मुख्य गेटवे पर स्थानांतरित किया गया था, और यही गेटवे कंपनी की ईमेल सेवा एक्सचेंज आनलाइन को भी संभालता है, जिससे उस पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। तीसरा कारण यह था कि एक दिन पहले आई अलग तकनीकी समस्या के चलते गेटवे की करीब 14 प्रतिशत सर्वर क्षमता पहले से ही काम नहीं कर रही थी। इस तरह बढ़ता ट्रैफिक, घटती सर्वर क्षमता और जुलाई का सॉफ्टवेयर बग एक साथ सक्रिय हो गए, जिसके नतीजे में सर्वर पर अनुरोधों का ढेर लग गया और देखते ही देखते गड़बड़ी दूसरे सिस्टम तक फैल गई। अमेरिका में ट्रैफिक के सबसे व्यस्त समय के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर काम करना बंद कर चुके थे। कंपनी ने टीम्स, वनड्राइव, शेयरप्वाइंट और आफिस एप्स जैसी सेवाओं को दूसरे गेटवे पर स्थानांतरित कर धीरे-धीरे बहाल किया, हालांकि एक्सचेंज आनलाइन को संभालने में अधिक समय लगा, क्योंकि सर्वर दोबारा शुरू होते ही उन पर लंबित ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता था और वे फिर ठप हो जाते थे। कंपनी की स्वचालित रिकवरी व्यवस्था भी इतने बड़े संकट से निपटने में सक्षम नहीं थी, और अंततः इंजीनियरों ने कोड को पुरानी स्थिति में लाने के लिए अपडेट तैयार किया तथा सर्वरों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया। गौरतलब है कि इस आउटेज से एयरलाइंस, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, अस्पतालों, अदालतों तथा सरकारी और निजी संस्थानों का कामकाज प्रभावित हुआ था, और डाउनडिटेक्टर के अनुसार करीब 43 करोड़ यूजर्स इससे प्रभावित हुए, जबकि 1.3 लाख लोगों ने आउटलुक में समस्या की शिकायत की थी।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!