माइक्रोसॉफ्ट ने लंबे आउटेज के बाद अपनी सर्विस को दोबारा ठीक कर लिया है। लगभग 36 घंटे तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस काम नहीं कर रही थीं। अब सर्विस पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं और अपना काम करना शुरू कर दिया है। इसमें आउटलुक, टीम्स, कोपायलट आदि के नाम शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को जानकारी दी है कि 14 नवंबर को तकनीकी समस्या को ठीक किया जा चुका है। इसकी मदद से उन लाखों यूजर्स को फायदा होगा जिन्हें ऑफिस के टूल्स, ईमेल्स और दूसरी सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी आ रही थी। माइक्रोसॉफ्ट के इस आउटेज के चलते दुनियाभर की कंपनियों को नुकसान हुआ है। एक अनुमान है कि इससे हर घंटे 94 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था। पूरे 36 घंटे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी सही आकलन सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस आउटेज के चलते करीब 70 देश प्रभावित हुए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज के चलते कंपनियों, सरकारी संस्थानों और आम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि अब उनके करोड़ों आउटलुक, टीम्स और कोपायलट यूजर्स सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बड़े आउटेज के लिए माफी मांगी है और इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करने का वादा किया है, जिसमें बताया जाएगा कि आखिर यह समस्या क्यों और कैसे हुई। कंपनी ने कहा कि वह इस व्यवधान के लिए गहराई से माफी मांगती है और ग्राहकों व साझेदारों के भरोसे को गंभीरता से लेती है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह तकनीकी समस्या थी, जिसमें साइबर हमले या कृत्रिम बुद्धिमत्ता एजेंट की कोई भूमिका नहीं थी। यह समस्या नेटवर्क क्षमता को अपग्रेड करने के दौरान सामने आई थी। माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 12 नवंबर से ठप हुई थीं, उस समय यूजर्स को मेल बॉक्स एक्सेस करने में परेशानी आ रही थी। फिर यह समस्या आउटलुक, टीम्स, कोपायलट, शेयरपॉइंट, प्लानर, टू डू और अन्य ऑफिस एप्लीकेशन इस्तेमाल करने में आने लगी। इस दौरान कई कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान भी हुआ है। कंपनी ने बताया कि मांग के पैमाने को देखते हुए सर्विस को धीरे-धीरे बहाल किया गया और हर चरण में स्थिरता की जांच की गई, जिससे बहाली में अधिक समय लगा लेकिन यह सुनिश्चित हुआ कि सेवा स्थिर रूप से लौटे।
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस 36 घंटे बाद बहाल, 70 देश प्रभावित, करोड़ों का नुकसान
माइक्रोसॉफ्ट ने लंबे आउटेज के बाद अपनी सर्विस को दोबारा ठीक कर लिया है। लगभग 36 घंटे तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस काम नहीं कर रही थीं। अब सर्विस पूरी तरह से रिकवर कर चुकी हैं और अपना काम करना शुरू कर दिय
NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




