मानेसर नगर निगम ने बुधवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गंदा पानी खाली कर रहे दो टैंकरों को पकड़ लिया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। दोनों टैंकर चालक एचएसआईआईडीसी के नाले में अवैध रूप से गंदा पानी डाल रहे थे, जिसके बाद निगम की टीम ने दोनों टैंकरों को मौके पर ही पकड़कर इंपाउंड कर लिया। इस घटना में प्रत्येक टैंकर पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, इस तरह दोनों टैंकर संचालकों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। यह कार्रवाई सेक्टर 90 चौक के नजदीक एचएसआईआईडीसी के नाले में की गई, जहां रोजाना टैंकर माफियाओं द्वारा अवैध रूप से गंदा पानी खाली किया जा रहा था। नगर निगम क्षेत्र में टैंकर संचालक निर्धारित स्थान पर गंदा पानी खाली करने के बजाय नालों और अन्य स्थानों पर इसे डालकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन एसबीएम निजेश भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने टैंकर संचालकों के विरुद्ध सख्ती शुरू कर दी है, ताकि शहर में अवैध रूप से गंदा पानी खाली करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके और लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
मानेसर में अवैध गंदा पानी खाली करते दो टैंकर पकड़े, एक लाख का जुर्माना
मानेसर नगर निगम ने बुधवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गंदा पानी खाली कर रहे दो टैंकरों को पकड़ लिया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। दो
NRI Post Hindi Desk · 6 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




