|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मायावती का तिपल प्लान: 2027 के लिए बसपा ने बनाई त्रिकोणीय मुकाबले की रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरुवार सुबह 11 बजे राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 12 मॉल एवेन्यू में एक अ

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मायावती का तिपल प्लान: 2027 के लिए बसपा ने बनाई त्रिकोणीय मुकाबले की रणनीति
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरुवार सुबह 11 बजे राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 12 मॉल एवेन्यू में एक अहम और बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें मिशन-2027 को फतह करने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में बसपा राज्य इकाई के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारियों, मंडल समन्वयकों और प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इस बैठक में प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों को संबोधित करेंगी। बैठक में मायावती संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के गुर सिखाएंगी और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के मानक भी तय करेंगी। इस दौरान वे पार्टी संगठन को बूथ और कैडर स्तर पर मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और सर्वसमाज यानी सोशल इंजीनियरिंग को साधने के लिए पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की रिपोर्ट भी लेंगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के मंच से 6 दिसंबर को लखनऊ में एक विशाल जनसभा आयोजित करने का ऐलान भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में बसपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान शुरू कर दिया है। आकाश आनंद और बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। मायावती की मिशन-2027 की रणनीति के तहत पार्टी का लक्ष्य बीजेपी और सपा गठबंधन के बीच सिमटते चुनाव को त्रिकोणीय बनाना है। गौरतलब है कि बसपा ने वर्ष 2007 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन इसके बाद हुए चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार मायावती वर्ष 2007 की तरह अपने सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले को दोहराने की कोशिश में हैं और ब्राह्मणों को जोड़ने का प्रयास हो रहा है। मौजूदा सियासी परिदृश्य में बसपा के सामने अपने परंपरागत वोट बैंक को एकजुट रखने की सबसे बड़ी परीक्षा है। समाजवादी पार्टी अपने पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ के जरिए बसपा के कोर मतदाताओं में सेंध लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही है, वहीं चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी दलित युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाकर नया विकल्प पेश कर रही है, जिससे बसपा के आधार मतों में बिखराव की आशंका भी गहरा गई है। ऐसे में मायावती के सामने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे में नई जान फूंकने की दोहरी जिम्मेदारी है। हालांकि प्रचार के लिए आकाश आनंद को आगे किया गया है, लेकिन कैडर को सक्रिय किए बिना चुनाव में उतरना आसान नहीं होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!