|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया विक्टोरिस का खास एडिशन, 28 किलोमीटर माइलेज और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ जानें कीमत

मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का एक नया एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने पर इस एडिशन को लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन की, जो का

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया विक्टोरिस का खास एडिशन, 28 किलोमीटर माइलेज और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ जानें कीमत
📷 NRI Post Hindi Desk

मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का एक नया एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने पर इस एडिशन को लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी विक्टोरिस ऑरम एडिशन की, जो कार का एनिवर्सरी एडिशन है। इस मॉडल को टेक-सैवी और ज्यादा फीचर्स चाहने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने लॉन्च के एक साल के अंदर ही 1 लाख और 1.5 लाख यूनिट्स की सेल्स का माइलस्टोन पार कर लिया है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इस एडिशन को लॉन्च किया है। ऑरम शब्द लैटिन भाषा का है, जिसका मतलब सोना यानी गोल्ड होता है। कंपनी ने इस शब्द को कार की गोल्डेन सक्सेस को दिखाने के लिए चुना है। कार का नया एडिशन हाइब्रिड वर्जन के साथ एक किट के रूप में आता है। कितनी है कीमत के बारे में बात करें तो ऑरम एडिशन एक्सेसरीज किट का हिस्सा है और इस किट के लिए कंज्यूमर्स को 22,990 रुपये खर्च करने होंगे। वैसे तो मारुति विक्टोरिस की कीमतें 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं, लेकिन इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार की कीमत 16.42 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 19.98 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। कंपनी ने साफ किया है कि इस एडिशन को यंग कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो टेक्नोलॉजी एडॉप्ट करना चाहते हैं। इस कार में यूनिक डिजाइन थीम देखने को मिलेगी। कार के ओवरऑल लुक में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यहां आपको अंतर कलर और कॉपर कलर के इंस्टर्स का देखने को मिलेगा। कार के फ्रंट, साइड, रियर स्किड प्लेट डिजाइन और व्हील आर्च पर कॉपर कलर का वर्क दिखेगा। इसके अलावा फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर क्रोम एक्सेसरीज मिलेंगी। कार में 3डी कैबिन मैट, 3डी बूट मैट और रियर ट्रंक गार्ड दिया गया है। कार के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार के हाइब्रिड अवतार में 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 116 बीएचपी तक की पावर ऑफर करता है। इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। कार फ्रंट व्हील ड्राइव है जिसका एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर का है और इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया विक्टोरिस का खास एडिशन, 28 किलोमीटर माइलेज और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ जानें कीमत — NRI Post