मुंबई के घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में स्थित वल्लभ बाग लेन की कुक्रेजा पैलेस नामक हाईराइज रिहायशी इमारत में शुक्रवार शाम करीब 7 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। यह इमारत ग्राउंड प्लस 25 मंजिल की है और आग इसकी 23वीं मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम रात 8 बजकर 15 मिनट पर मौके पर पहुंची और रात 8 बजकर 30 मिनट पर आग को लेवल-1 फायर घोषित किया गया, जिसे बाद में लेवल-2 फायर कॉल में अपडेट किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग अब काबू में है और हादसे के बाद पूरी इमारत को खाली करा लिया गया है। इमारत के अंदर यह पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है कि कहीं कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद एएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान 45 वर्षीय साईनाथ आवले के रूप में हुई है, जो करीब 27 प्रतिशत झुलसे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। वहीं दो अन्य लोगों को ज़ाइनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी पहचान 34 वर्षीय नीरव लोडाया और 47 वर्षीय राजेश लोडाया के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टर रोजबिन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की हालत भी स्थिर बताई गई है। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां, एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन तैनात किए गए थे और दमकल की टीमें आग बुझाने तथा राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है और सर्च ऑपरेशन के जरिए इमारत में किसी और व्यक्ति के फंसे होने की भी जांच की जा रही है।
मुंबई के घाटकोपर में 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर भीषण आग, तीन झुलसे; पूरी बिल्डिंग खाली कराई गई
मुंबई के घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में स्थित वल्लभ बाग लेन की कुक्रेजा पैलेस नामक हाईराइज रिहायशी इमारत में शुक्रवार शाम करीब 7 बजकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। यह इमारत ग्राउं
NRI Post Hindi Desk · 18 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


