|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मुंबई पुलिस की एआई फॉरेंसिक वैन का कमाल, कॉन्सर्ट में 12 लोग ड्रग्स के सेवन में गिरफ्तार

म्यूजिक कॉन्सर्ट और बड़े सार्वजनिक आयोजनों में नशे के बढ़ते चलन पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक हाई-टेक कदम उठाया है। पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने रविवार को वर्ली रेसकोर्स में आयोजित एक लाइव

NRI Post Hindi Desk · 10 घंटे पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मुंबई पुलिस की एआई फॉरेंसिक वैन का कमाल, कॉन्सर्ट में 12 लोग ड्रग्स के सेवन में गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

म्यूजिक कॉन्सर्ट और बड़े सार्वजनिक आयोजनों में नशे के बढ़ते चलन पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक हाई-टेक कदम उठाया है। पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने रविवार को वर्ली रेसकोर्स में आयोजित एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पहली बार एआई-आधारित फॉरेंसिक वैन तैनात की। इस मोबाइल यूनिट के जरिए संदिग्धों की लार के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई, जिसमें 55 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद 12 लोगों में ड्रग्स के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी 12 लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ताड़देव पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों में 11 पुरुष और एक महिला शामिल थी, जिनमें 11 लोग गांजा के इस्तेमाल में पॉजिटिव पाए गए, जबकि महिला कोकीन के इस्तेमाल में पॉजिटिव पाई गई। यह मोबाइल यूनिट मुंह के लार के सैंपल के जरिए लोगों की ड्रग स्क्रीनिंग कर सकती है और संदिग्ध नशीले पदार्थों का शुरुआती टेस्ट कर सकती है। इसकी मदद से पुलिस किसी घटना के बाद पारंपरिक जांच पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय ओरल-फ्लूइड स्क्रीनिंग किट और एनालाइजर का इस्तेमाल करके संदिग्ध लोगों की जांच कर सकती है। इन गाड़ियों में रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल करके संदिग्ध नशीले पदार्थों की शुरुआती केमिकल पहचान भी की जा सकती है, हालांकि पॉजिटिव स्क्रीनिंग के नतीजों की पुष्टि अधिकृत लैब टेस्ट के जरिए की जानी जरूरी है। गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस वैन का उद्घाटन किया और इसे भारत में अपनी तरह की पहली पहल बताया जा रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे ने कहा कि कॉन्सर्ट में मोबाइल टेस्टिंग यूनिट की तैनाती सक्रिय पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे मौके पर ही ड्रग्स के सेवन का पता लगाने में मदद मिलेगी और नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों और कॉन्सर्ट के बाहर भी ऐसी और वैन तैनात करने की योजना बनाई जा रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!