मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की खबर से सनसनी फैल गई है। मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है और उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है, जहां हमलावर एक्टर के बिल्कुल सामने आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है, वहीं इस घटना ने मनोरंजन जगत और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, जुहू में बाइक सवार हमलावरों ने चलाईं गोलियां, एक्टर सुरक्षित
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की खबर से सनसनी फैल गई है। मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मु
NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
