मुजफ्फरपुर जिले की जीविका दीदियां अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर आर्थिक तरक्की की नई इबारत लिख रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। जिले में अब तक 2,55,235 महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई है। जीविका से जुड़ी ये महिलाएं पशुपालन, आधुनिक कृषि, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान और 'दीदी की रसोई' जैसे विभिन्न रोजगारों के माध्यम से अपनी आमदनी लगातार बढ़ा रही हैं। जीविका के मीडिया प्रबंधक राजीव कुमार व जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिशा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का शानदार अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी पारिवारिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लखपति दीदी बनने के मामले में कुढ़नी प्रखंड पूरे जिले में पहले स्थान पर है, जहां 24,440 महिलाओं ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मोतीपुर प्रखंड है, जहां 22,130 महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। इसी तरह मीनापुर में 21,251, सकरा में 18,916, औराई में 18,548, पारू में 18,392 और सरैया में 18,268 महिलाओं ने यह मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा मुशहरी में 17,803, गायघाट में 16,419, बोचहां में 15,285 और कटरा में 15,028 महिलाओं की सालाना आय एक लाख से अधिक हुई है। वहीं कांटी में 13,756, साहेबगंज में 12,156, मड़वन में 8,992, बंदरा में 8,245 और धौली मोरौल में 5,606 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हैं। जिले में खेती और अन्य रोजगार अपनाने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों का कमाल, 2.5 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति
मुजफ्फरपुर जिले की जीविका दीदियां अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर आर्थिक तरक्की की नई इबारत लिख रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने पूर
NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




