|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मोतिहारी रेलवे परिसरों में लगेगी स्वचालित अग्नि पहचान प्रणाली, आग लगने से पहले बजेगा अलार्म

समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी में रेलवे परिसरों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और समय रहते खतरे की पहचान करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। इन तीनों स्टेशनों के संबंध

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मोतिहारी रेलवे परिसरों में लगेगी स्वचालित अग्नि पहचान प्रणाली, आग लगने से पहले बजेगा अलार्म
📷 NRI Post Hindi Desk

समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बापूधाम मोतिहारी में रेलवे परिसरों में आग लगने की घटनाओं को रोकने और समय रहते खतरे की पहचान करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। इन तीनों स्टेशनों के संबंधित रेल अनुभागों में स्वचालित अग्नि पहचान एवं अलार्म प्रणाली लगाई जाएगी। इसके लिए पूर्व मध्य रेल और समस्तीपुर रेल मंडल स्तर से सात करोड़ छह लाख रुपये से अधिक की योजना तैयार की गई है। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य आग लगने से पहले ही उसके शुरुआती संकेतों को पकड़कर संबंधित रेलकर्मियों को तुरंत सतर्क करना है। तारों के असामान्य रूप से गर्म होने, धुआं उठने या आग की शुरुआती स्थिति बनने पर ही सेंसर बज उठेगा, जिससे समय रहते बिजली आपूर्ति बंद करने और आग पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे। खासकर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के संवेदनशील उपकरणों और परिसरों में आग से होने वाले नुकसान को रोकने में यह प्रणाली मददगार साबित होगी। यह काम समस्तीपुर मंडल के सहायक अभियंता (सिग्नल एवं दूरसंचार) समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बापूधाम मोतिहारी के अधीन आने वाले अनुभागों में कराया जाएगा। इसमें लेजर आधारित एस्पिरेशन स्मोक डिटेक्टर लगाया जाएगा, जो हवा में धुएं के बेहद सूक्ष्म कणों की पहचान कर सकेगा। सिस्टम में हीट-स्मोक सेंसर, यूवी-आईआर फ्लेम डिटेक्टर और विशेष हीट सेंसिंग केबल भी लगाए जाएंगे। इस पूरे सिस्टम को मंडलीय नियंत्रण कक्ष से सीधे जोड़ने का प्रावधान किया गया है, जिससे संबंधित अधिकारी दूर बैठकर भी आग से जुड़े अलार्म और किसी भी तकनीकी खराबी की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से रेलवे परिसरों में संवेदनशील उपकरणों की सुरक्षा और दूर से निगरानी संभव हो सकेगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!