बॉलीवुड की मशहूर हस्ती मलाइका अरोड़ा अपने हुस्न और अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो जहां भी जाती हैं, हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रहती हैं। हाल ही में मलाइका एक अवॉर्ड शो में शिरकत करने पहुंचीं, जहां हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी और सबकी नजरें उन पर ही थीं। इसी इवेंट में गायक मीका सिंह भी पहुंचे थे और उन्होंने स्टेज पर मलाइका से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। अवॉर्ड शो के दौरान मलाइका अरोड़ा और मीका सिंह दोनों स्टेज पर साथ पहुंचे, जहां मलाइका को देखकर मीका ने उनके लिए मशहूर गाना 'मुझसे शादी करोगी' गाना शुरू कर दिया। इसके जवाब में मलाइका ने ना... ना... का इशारा किया, जिसके बाद मीका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तुम्हें इतना अमीर बंदा नहीं मिलेगा और ये सारे यहां गरीब हैं। मीका की इस बात पर मलाइका हंसते-हंसते उन्हें गले लगा लेती हैं और फिर मीका मलाइका के लिए जोरदार तालियां बजवाते हैं। मीका और मलाइका की इस मस्ती ने फैंस का दिल छू लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक फैन ने लिखा कि मीका किंग हैं, तो किसी ने हार्ट इमोजी बनाया, जबकि अन्य यूजर ने अर्जुन कपूर लिखकर लाफिंग इमोजी बनाई। कुछ लोगों ने लिखा कि मजाक-मजाक में मीका सच बोल गए, तो कई लोगों ने मैडम को शादी कर लेने की सलाह दी और दोनों की जोड़ी को एक नंबर बताया। गौरतलब है कि मीका सिंह 49 साल के हैं और फिलहाल सिंगल हैं, जबकि मलाइका अरोड़ा डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका रिलेशनशिप में तो आईं, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी नहीं की है, और अब वो हर्ष मेहता संग घर बसाएंगी या नहीं, ये तो वही बता सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मीका सिंह पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने गानों से धूम मचा रहे हैं, वहीं मलाइका रियलिटी शोज और इवेंट्स में व्यस्त रहती हैं।
'मुझसे शादी करोगी, मैं अमीर हूं', मलाइका से बोले मीका सिंह, फैंस बोले- शादी कर लीजिए
बॉलीवुड की मशहूर हस्ती मलाइका अरोड़ा अपने हुस्न और अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो जहां भी जाती हैं, हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रहती हैं। हाल ही में मलाइका एक अवॉर्ड शो में शिरकत करने पहुंचीं, ज
NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

