काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से परेशान एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लोगों से सलाह मांगी है। वह अपनी नौकरी छोड़ना चाहता है, लेकिन खुद इस्तीफा देने के बजाय चाहता है कि कंपनी उसे नौकरी से निकाल दे। कर्मचारी ने रेडिट के आर/क्विटकॉर्पोरेट फोरम पर अपनी परेशानी बताते हुए पूछा कि वह अपने बॉस से खुद को नौकरी से निकालने के लिए कैसे कहे। उसने बताया कि वह एक बड़ी कंपनी में काम करता है, लेकिन अब वहां खुश नहीं है। हाल ही में उसे नई जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन वह अब उसके लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा मुश्किल होती जा रही है। पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा कि काम बढ़ने और नई जिम्मेदारी की वजह से उसे मानसिक शांति नहीं मिल रही है और बॉस की उम्मीदों पर खड़ा उतरना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा है। कर्मचारी को डर है कि वह अपने टारगेट और डेडलाइन कैसे पूरी करेगा और मीटिंग को लेकर भी उसके मन में तनाव रहता है। उसे यह चिंता भी है कि मौजूदा हालात का उसके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। कर्मचारी का कहना है कि वह खुद इस्तीफा नहीं देना चाहता क्योंकि नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है और वह आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। उसने बताया कि अगर कंपनी उसे खुद नौकरी से निकालती है तो उसे सेवरेंस पैकेज मिल सकता है, जिससे उसे कुछ आर्थिक सहारा मिलेगा और वह तनावपूर्ण नौकरी से बाहर निकल सकेगा। इसी उम्मीद में उसने अपने बॉस से भी नौकरी से हटाए जाने की बात की थी, लेकिन बॉस ने बताया कि कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब अगली प्रक्रिया के लिए उसे करीब एक साल इंतजार करना पड़ सकता है। कर्मचारी ने यह भी बताया कि वह भविष्य में कम सैलरी वाली नौकरी करने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी शर्त यही है कि काम का दबाव ज्यादा नहीं होना चाहिए और उसे मानसिक शांति मिले। उसके लिए अब सिर्फ ज्यादा कमाई ही प्राथमिकता नहीं है, बल्कि ऐसा काम भी जरूरी है जिसे वह बिना लगातार तनाव के कर सके। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कुछ कर्मचारी इस्तीफा देने के बजाय बर्खास्त होना क्यों पसंद करते हैं। इसके पीछे नौकरी का तनाव, मिलने वाला मुआवजा और मौजूदा जॉब मार्केट में नई नौकरी मिलने की अनिश्चितता जैसे कई कारण हो सकते हैं। लोगों ने इस स्थिति पर अलग-अलग राय दी है। कुछ लोगों ने कहा कि कंपनी से निकाले जाने का इंतजार करने के बजाय कर्मचारी को अपने विकल्पों पर विचार करना चाहिए, वहीं कुछ यूजर्स ने नौकरी और मानसिक शांति के बीच संतुलन बनाने की बात कही है।
मुझे खुद निकाल दे कंपनी... कर्मचारी का इस्तीफा देने से इनकार, जानें क्या है वजह
काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से परेशान एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लोगों से सलाह मांगी है। वह अपनी नौकरी छोड़ना चाहता है, लेकिन खुद इस्तीफा देने के बजाय चाहता है कि कंपनी उसे नौ
NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




