मुरादाबाद-चंदौसी राजमार्ग पर रविवार सुबह भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मुर्गियों से भरा एक कंटेनर पलट गया, जिसमें करीब 1800 मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के जींद के थाना लुदाना के ग्राम खरग रामजी निवासी कृष्ण कुमार कंटेनर चालक हैं, जो हरियाणा से मुर्गियों की खेप लेकर बदायूं के बगरैन जा रहे थे। उनके साथ कंटेनर में बतौर हेल्पर रोहतक के थाना महम के ग्राम बहनी सुरजन निवासी विनोद कुमार भी मौजूद थे। कंटेनर में करीब 53 क्विंटल माल यानी करीब 2200 मुर्गियां लदी हुई थीं। रविवार सुबह जैसे ही वह भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी उनके सामने से कुंदरकी के शरीफनगर निवासी रईस जुगाड़ गाड़ी लेकर सामने आ गए। यह देख कृष्ण कुमार ने जुगाड़ गाड़ी के चालक रईस को बचाने के लिए ब्रेक मार दिए, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें लदी करीब 1800 मुर्गियां मौके पर ही मर गईं। इसके साथ ही जुगाड़ गाड़ी चालक रईस भी कंटेनर की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां घायल कंटेनर चालक, हेल्पर सहित तीन का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। घटनास्थल के पास मरी पड़ी मुर्गियां और क्षतिग्रस्त कंटेनर हादसे की भयावहता को दर्शाते रहे।
मुरादाबाद-चंदौसी हाईवे पर पलटा मुर्गियों से भरा कंटेनर, 1800 मुर्गियों की मौत; जुगाड़ गाड़ी बचाने में हुआ हादसा
मुरादाबाद-चंदौसी राजमार्ग पर रविवार सुबह भीकनपुर कुलवाड़ा गांव के पास तेज रफ्तार मुर्गियों से भरा एक कंटेनर पलट गया, जिसमें करीब 1800 मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा के जींद के थाना लुदाना
NRI Post Hindi Desk · 9 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




