मुरादाबाद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 367 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसमें कार्यकर्ता के 51 और सहायिका के 316 पद शामिल हैं। करीब 10 महीने बाद जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है, जिससे नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। इच्छुक महिलाएं 28 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन शासनादेश में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि चयन प्रक्रिया पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है और अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला का संबंधित ग्राम सभा अथवा शहरी क्षेत्र के संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। दूसरे क्षेत्र की निवासी होने पर आवेदन की पात्रता नहीं होगी। आवेदन के साथ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित शैक्षिक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, जिनका विभाग ऑनलाइन सत्यापन कराएगा। आवेदन में गलत जानकारी देने या प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिलने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन की हार्ड कॉपी अथवा डाक से भेजे गए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के ब्लॉकवार विवरण की बात करें तो मुरादाबाद शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आठ और सहायिका के 97 पद हैं। डींगरपुर में आंगनबाड़ी के 17 और सहायिका के 37 पद, बिलारी में 12 आंगनबाड़ी और 74 सहायिका के पद रिक्त हैं। छजलैट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कोई पद नहीं है, जबकि सहायिका के नौ पद हैं। मूंढापांडे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच और सहायिका के 32 पद, भगतपुर टांडा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 20 सहायिका के पद हैं। वहीं डिलारी में पांच आंगनबाड़ी और 14 सहायिका तथा ठाकुरद्वारा में तीन आंगनबाड़ी और आठ सहायिका के पदों पर भर्ती होनी है। मुरादाबाद ब्लाक में आंगनबाड़ी का कोई पद नहीं है, जबकि सहायिका के 25 पद रिक्त हैं। ग्राम पंचायत और वार्डवार रिक्तियों के साथ आरक्षण का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
मुरादाबाद में आंगनबाड़ी भर्ती: 367 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
मुरादाबाद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 367 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसमें कार्यकर्त
NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




