|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मेटा को केंद्र सरकार का निर्देश, फेसबुक और इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में करना होगा बदलाव

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा को अपने रिकमेंडेशन एल्गोरिदम यानी सामग्री सुझाने वाली प्रणाली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को केवल एकतरफा व

NRI Post Hindi Desk · 37 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मेटा को केंद्र सरकार का निर्देश, फेसबुक और इंस्टाग्राम के कंटेंट प्रमोशन सिस्टम में करना होगा बदलाव
📷 NRI Post Hindi Desk

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी मेटा को अपने रिकमेंडेशन एल्गोरिदम यानी सामग्री सुझाने वाली प्रणाली में बदलाव करने का निर्देश दिया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को केवल एकतरफा विचारों का सामना न करना पड़े। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को जारी एक सलाह में मेटा से कहा है कि उसके रिकमेंडेशन सिस्टम के कारण यूजर्स को किसी एक या सीमित नैरेटिव यानी विचारधारा से जुड़ी सामग्री ही बार-बार न दिखाई जाए। मंत्रालय ने इस एडवाइजरी में भ्रामक सामग्री पर निगरानी बढ़ाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा है। सरकार ने मेटा से घटनाओं को दर्शाने वाली फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य सामग्री के साथ पर्याप्त संदर्भ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, खासकर तब जब उनकी तारीख, स्थान, प्रामाणिकता या परिस्थितियों की सही जानकारी यूजर्स को न हो। एडवाइजरी में पुराने वीडियो को मौजूदा घटनाओं के रूप में पेश करने, भ्रामक दावों और चुनिंदा तरीके से संपादित दृश्यों के प्रसार पर भी चिंता जताई गई है। हालांकि जारी एडवाइजरी में किसी खास घटना का उल्लेख नहीं किया गया है, मगर यह कदम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच आया है। मंत्रालय ने मेटा को अपने कंटेंट रैंकिंग और रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने तथा हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री की पहचान के लिए निगरानी मजबूत करने को कहा है। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समय पर सहयोग करने की अपेक्षा जताई गई है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों ने शिकायत की थी कि मेटा के प्लेटफार्म पर सभी विचारों को समान रूप से बढ़ावा नहीं मिल रहा है। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सामग्री सुझाने वाली प्रणालियों पर देशभर में चर्चा तेज है और सरकार उपयोगकर्ताओं को संतुलित जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!