|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मेरठ के निवेशकों की नजर दुबई पर, प्रॉपर्टी मेले में 100 से अधिक लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

मेरठ शहर के निवेशकों को अब दुबई की रियल एस्टेट मार्केट तेजी से लुभाने लगी है। गढ़ रोड स्थित होटल ब्राडवे में शनिवार को दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक ग्राहक पहुंचे।

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मेरठ के निवेशकों की नजर दुबई पर, प्रॉपर्टी मेले में 100 से अधिक लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
📷 NRI Post Hindi Desk

मेरठ शहर के निवेशकों को अब दुबई की रियल एस्टेट मार्केट तेजी से लुभाने लगी है। गढ़ रोड स्थित होटल ब्राडवे में शनिवार को दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक ग्राहक पहुंचे। इस मेले में किसी ने किराये से होने वाली नियमित कमाई की संभावनाएं तलाशीं, तो किसी ने भविष्य के निवेश के लिहाज से दुबई में संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक नामक कंपनी द्वारा लगाए गए इस मेले में प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक निवेशकों के साथ अलग-अलग तरह की संपत्तियों और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राहकों ने प्रॉपर्टी की कीमत, किराए से होने वाली आमदनी और निवेश के बाद संपत्ति के प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कंपनी के अधिकारियों ने समाधान किया। कंपनी के लीगल एडवाइजर सीए राजीव गुप्ता ने बताया कि दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने पर उसकी कीमत के मुकाबले सालाना 12 से 14 प्रतिशत तक किराये के रूप में रिटर्न मिलता है। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक दुबई के उन क्षेत्रों में संपत्ति खरीद सकते हैं, जहां विदेशी नागरिकों को स्वामित्व की अनुमति है। इन क्षेत्रों में फ्रीहोल्ड यानी पूर्ण स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी भी खरीदी जा सकती है। इसके लिए ग्राहक का पासपोर्ट होना अनिवार्य है। संपत्ति की खरीद और स्वामित्व का पंजीकरण दुबई लैंड डिपार्टमेंट के रिकार्ड में होना जरूरी है, जो उनकी कंपनी दुबई प्रॉपर्टी क्लीनिक कराकर देती है। सामान्य प्रॉपर्टी बिक्री पंजीकरण में खरीदार और विक्रेता के लिए बिक्री मूल्य का दो-दो प्रतिशत शुल्क निर्धारित है। मेले में निवेशकों को यह भी बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर में 5 करोड़ के बजट में 1,600 स्क्वायर फीट का फ्लैट एक बहुत ही प्रीमियम और लक्ज़री सेगमेंट की श्रेणी में आता है, जबकि दुबई में ऐसे ही फ्लैट का साइज 1,600 स्क्वायर फीट की जगह 500 स्क्वायर फीट का होता है। एक व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट ले सकता है और भुगतान आनलाइन होता है। दुबई में क्रेता या विक्रेता में से कोई भी रजिस्ट्री पर आने वाला खर्च दे सकता है। मेले में कंपनी के अधिकारी ध्रुव झाम और शक्ति प्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मेले में अभी तक एक भी फ्लैट की बिक्री नहीं हुई है, लेकिन निवेशकों की बढ़ती रुचि से यह साफ है कि मेरठ के कारोबारी अब विदेशी संपत्ति बाजार में निवेश के नए अवसर तलाश रहे हैं।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!