मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड पहले ही कई सवालों के बीच चर्चा में बना हुआ है और अब इस मामले से जुड़ी एक नई घटना सामने आई है। मृतक सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू बुधवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। राहुल का आरोप है कि दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के पास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक कार सवार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी और फिर मौके से भाग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल के हाथ, पैर और पसलियों में चोट आई। घटना के बाद उन्होंने अपने घरवालों और दोस्तों को फोन करके जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राहुल का दावा है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और जब उन्हें टक्कर मारी गई, तब सड़क पर कोई और मौजूद नहीं था, इसी वजह से उन्हें यह घटना जानबूझकर की गई हमला लगती है। राहुल ने इस घटना के पीछे नीला ड्रम हत्याकांड से जुड़े साहिल या मुस्कान के परिवार की साजिश होने का शक जताया है। हालांकि, अभी तक राहुल के इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई है और ऐसा कोई सबूत भी सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो सके कि टक्कर किसी साजिश के तहत मारी गई थी। इस पूरे मामले में राहुल ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और जब उनसे थाने में तहरीर देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने शिकायत नहीं की है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे किसकी भूमिका है और यह एक साधारण दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और हत्याकांड से जुड़े परिवार पर शक जताए जाने के कारण इस घटना ने विवाद को और गहरा कर दिया है।
मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड के बाद नया विवाद, मृतक सौरभ के भाई राहुल को कार ने मारी टक्कर
मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड पहले ही कई सवालों के बीच चर्चा में बना हुआ है और अब इस मामले से जुड़ी एक नई घटना सामने आई है। मृतक सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू बुधवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए
NRI Post Hindi Desk · 25 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


