|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मेलानिया ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन के बीच थमा युद्ध, सीजफायर कार्यक्रम पर बनी सहमति

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कार्यक्रम को लेकर सहमति बन गई है। मेलानिया ट्रंप

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मेलानिया ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन के बीच थमा युद्ध, सीजफायर कार्यक्रम पर बनी सहमति
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर कार्यक्रम को लेकर सहमति बन गई है। मेलानिया ट्रंप ने बताया कि उन्हें सितंबर महीने में ओलेश्की में फैले मानवीय संकट की जानकारी मिली थी। इस गंभीर मानवीय संकट पर ध्यान देते हुए उन्होंने अपने प्रतिनिधि मार्क बेकमैन को रूस और यूक्रेन दोनों देशों से बातचीत करने के लिए भेजा। यह कदम दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और युद्ध को रोकने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ। मेलानिया ट्रंप के इस प्रयास को दोनों देशों ने स्वागत योग्य बताया और उनकी भागीदारी पर सहमति जताई। खास बात यह है कि रूस और यूक्रेन दोनों ही देश मेलानिया ट्रंप को एक्सक्लूसिव इंटरमीडियरी यानी विशेष मध्यस्थ बनाने पर भी राजी हो गए हैं। इस समझौते के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में कमी आएगी और मानवीय संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। मेलानिया ट्रंप की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे युद्धग्रस्त क्षेत्रों में शांति बहाली की उम्मीद बंधी है। फिलहाल दोनों देशों की ओर से सीजफायर को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, जबकि मेलानिया ट्रंप के इस दावे ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!