|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने दिया बयान

रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की शहर तक युद्धविराम अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कराया है, यह बयान व्हाइट हाउस ने दिया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने व्य

NRI Post Hindi Desk · 32 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की शहर तक युद्धविराम अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने कराया है, यह बयान व्हाइट हाउस ने दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलानिया ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दक्षिणी यूक्रेन के एक शहर में स्थानीय स्तर पर युद्धविराम करवाया है, जिससे वहां मानवीय सहायता पहुंच सकेगी और आम नागरिक सुरक्षित बाहर निकल सकेंगे। मेलानिया के ऑफिस के मुताबिक रिपोर्ट में बताया गया कि रूस और यूक्रेन दोनों ही इस इलाके में कुछ समय के लिए सैन्य कार्रवाई रोकने पर राजी हो गए हैं। ओलेश्की शहर में कुल 24 हजार लोग रहते हैं, लेकिन अब वहां केवल 2 हजार निवासी ही बचे हैं। ओलेश्की, खेरसोन के पास दक्षिणी यूक्रेन में स्थित शहर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस की तरफ से बयान में कहा गया है कि तबाही की कगार पर खड़े इस शहर में सीजफायर 29 अक्टूबर को होगा, हालांकि यूक्रेन और रूस ने अभी किसी तरह की टिप्पणी इस बयान पर नहीं दी है। मेलानिया ट्रंप के बयान में आगे कहा गया है कि ओलेश्की में अब जो लोग बचे हैं, उनमें मुख्य रूप से बुजुर्ग शामिल हैं और इन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता, दवाओं, भोजन और साफ पानी की जरूरत है। खेरसोन पर रूस ने शुरुआती हमलों के दौरान ही 2022 में कब्जा लिया था और यहां लोगों को जिंदा रहने के लिए बगीचों में उगने वाली जंगली घास-फूस खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बयान में कहा गया है कि दोनों देश के गैर सैन्य और नागरिक नेता मिलकर ओलेश्की के लोगों के घरों तक जाएंगे और पता लगाएंगे कि उन्हें किस तरह की मदद की जरूरत है, और जो निवासी वहां से निकलना चाहते हैं, उन्हें हर तरह की मदद और अपनी पसंद की जगह तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा दी जाएगी। मेलानिया ने बताया है कि ओलेश्की के रहने वाले लोगों के लिए बिजली की बहुत सीमित सुविधा है और वे बारूदी सुरंगों वाली सड़कों के बीच रह रहे हैं तथा लगातार सैन्य हमलों का सामना कर रहे हैं, और अगर वह इसमें दखल न देतीं तो शहर तक मानवीय सहायता पहुंचाना और बुजुर्गों को वहां से सुरक्षित निकालना नामुमकिन होता। ओलेश्की कई बार खबरों में रहा है और यूक्रेन ने कहा है कि उसने वहां तक जरूरी सामान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन हाल के महीनों में सफलता नहीं मिली, जबकि खुद रूस ने ओलेश्की की स्थिति को गंभीर माना था और कहा था कि वह इन हालातों को सुधारने पर काम कर रहा है तथा इसके लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया था। ओलेश्की वो शहर है, जो नीपर नदी और रूसी सेना के बीच फंसा हुआ है, और यह नदी ओलेश्की को यूक्रेनी ठिकानों से अलग करती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!