|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

मेले में 10 रिंग फेंको और भाग्य आजमाओ... दुकानदार रोज कमा रहा 8 से 12 हजार, जानिए कैसे

बचपन से लेकर बड़े हो जाने तक, जब कभी हम किसी मेले में गए होंगे, रिंग गेम वाली स्टॉल हमने जरूर देखी होगी। कई लोगों ने तो इस पर जाकर अपने भाग्य भी आजमाए होंगे। इस गेम में एक चौकी या टेबल पर कुछ सामान रख

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मेले में 10 रिंग फेंको और भाग्य आजमाओ... दुकानदार रोज कमा रहा 8 से 12 हजार, जानिए कैसे
📷 NRI Post Hindi Desk

बचपन से लेकर बड़े हो जाने तक, जब कभी हम किसी मेले में गए होंगे, रिंग गेम वाली स्टॉल हमने जरूर देखी होगी। कई लोगों ने तो इस पर जाकर अपने भाग्य भी आजमाए होंगे। इस गेम में एक चौकी या टेबल पर कुछ सामान रखे होते हैं, जिनमें बिस्किट के डिब्बे, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, परफ्यूम या डियो की बोतल, या फिर कैश भी रखा जाता है। सामने कुछ तीन या चार फीट की ऊंचाई पर एक बांस बंधा होता है और खिलाड़ी को कुछ रिंग दी जाती हैं, जिन्हें इस बांस के ऊपर से फेंककर सामान या कैश को कैप्चर करना होता है। अगर निशाना सटीक रहा और रिंग सामने रखी चौकी पर सजाए गए किसी सामान या सौ, दो सौ या पांच सौ रुपये के नोट पर ठीक से फंस गई, तो दुकानदार वह सामान इनाम के तौर पर दे देता है और खिलाड़ी विजेता बन जाता है। विजेता बनने की इसी ललक में लोग आते हैं और अपने हुनर की आजमाइश करते हैं, लेकिन दस, बीस और पचास बार रिंग फेंकने पर भी शायद ही कोई सामान रिंग में फंस पाता है। ऐसे में खिलाड़ी यह गेम तो नहीं जीत पाता, लेकिन दुकानदार की जेब जरूर भर जाती है, क्योंकि हर बार रिंग फेंकने का चांस लेने के लिए पैसे देने होते हैं। नोएडा स्टेडियम में लगे रामलीला मेले में ऐसे ही एक रिंग स्टॉल पर पहुंचने पर स्टॉल चलाने वाले शंभू ने बताया कि सौ रुपये में दस चांस यानी दस रिंग मिलती हैं और इतने में अगर कोई भी एक चीज में रिंग अच्छे से फंसा ली जाए तो वह सामान खिलाड़ी का हो जाता है। हालांकि, दस रिंग तो क्या बीस बार प्रयास करने पर भी शायद ही कुछ फंस पाता है, क्योंकि दुकानदार जिस ऊंचाई पर बांस बांधता है और रिंग फेंकने की जो शर्त होती है, उस ट्रिक से रिंग कभी भी किसी सामान पर सटीक नहीं बैठ पाती और वह उछलकर दूसरी तरफ गिर जाती है। इस तरह लोग बार-बार अपनी किस्मत आजमाते हैं और रिंग स्टॉल वाले को पैसा देकर जाते हैं। शंभू ने बताया कि मेले में हर दिन साठ से सत्तर लोग आते हैं, जिनमें से कई तो दो-दो या तीन-तीन चांस लेते हैं, यानी दो सौ या तीन सौ रुपये देकर बीस या तीस रिंग तक आजमाते हैं, जिससे हर दिन आठ हजार से बारह हजार रुपये की कमाई हो जाती है। यहां दुकान खोलने के लिए ठेकेदार को कमाई का आधा हिस्सा देना पड़ता है, जिसके बदले ठेकेदार मेले में बीस या पच्चीस दिन के लिए दुकान लगाने की जगह दिलवा देता है और मेले में दुकान लगाने की यही फीस होती है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!