|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

मैथिली ठाकुर ने सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, कहा- बिहार तक गूंजता है नाम

हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना बड़ा भाई बताया। उन्हों

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मैथिली ठाकुर ने सीएम धामी को बताया बड़ा भाई, कहा- बिहार तक गूंजता है नाम
📷 NRI Post Hindi Desk

हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज के मैदान में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नाम और विकास कार्यों की गूंज बिहार समेत पूरे देश में सुनाई देती है। मैथिली ठाकुर ने यह भी कहा कि चूंकि वह अब एक नेता भी हैं, ऐसे में वह सीएम धामी से सीखती हैं कि किस तरह जनहित के कार्य करने चाहिए। रविवार शाम शरद पूर्णिमा का पूरा चांद जब आसमान पर उतरा तो मैथिली ठाकुर ने अपनी आवाज के जादू से सीएम धामी समेत हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने सुआ रे सुआ बनखंडी सुआ, धामी रे धाकड़ धामी रे और बेड़ू पाको बारोमासा जैसे गीत गाए। उन्होंने कहा कि हम मिथिला से हैं और सीता जी की सखियों में शामिल हैं, इसलिए जिस तरह मिथिला के लोग रामजी की बरात में पहुंचे लोगों को प्रेम से गाली सुनाते हैं, उसी तरह मैं अपने भाई सीएम धामी को भी यह गाली वाला गीत सुनाती हूं। उन्होंने राम जी से पूछे जनकपुर के नारी गीत सुनाया और दर्शकों की मांग पर सीएम धामी के लिए भैय्या हमार सीएम होइहे, उसे ऊपर पीएम होइहे गीत भी गाया। हल्द्वानी में मैथिली ठाकुर उत्तराखंड के रंग में रंगी नजर आईं और पिछौड़ा ओढ़े उन्होंने लोगों से कहा कि उत्तराखंड में बेटियों को भगवती देवी के रूप में पूजा जाता है, और जब भी वह मिथिला से उत्तराखंड आती हैं तो उन्हें महसूस होता है कि उनके ही अंदर भगवती का वास हो और उन्हें बेहद अपनापन मिलता है। इससे पहले सीएम धामी के सामने वैदेही दिगारी के नेतृत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म पायर के ट्रेलर और गोविंद दिगारी व खुशी दिगारी के गीत खटाई बना छू को लान्च किया गया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने ऐपण गर्ल भावना भारती, रिकार्डिस्ट सागर शर्मा, संगीतकार संजय गोस्वामी और मशकबीन वादक सुरेश जोशी को सम्मानित किया।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!