मोटोरोला जल्द ही बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने G-सीरीज के नए स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में Moto G47 Power 5G के नाम से पेश करेगी। फिलहाल मोटोरोला ने इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन टिपस्टर सुधांशू अंभोर ने इस अपकमिंग फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनमें फोन का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत शामिल हैं। टिपस्टर की मानें तो Moto G47 Power 5G को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 270 यूरो यानी करीब 28,700 रुपये हो सकती है। यह बजट फोन दो कलर ऑप्शन स्यान और डार्क ग्रे में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन में 6.67-इंच का एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन एचडी प्लस यानी 720 x 1,604 पिक्सल है। इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो 30 वाट वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश की जा सकती है। इसके साथ ही फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह ऑक्टा-कोर सीपीयू है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है। फोटोग्राफी के लिए Moto G47 Power 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वीडियो और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखने में मदद करेगी। मोटोरोला का यह फोन बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे के साथ उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की कोशिश करेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही यूरोपियन बाजार में एंट्री करेगा और उसके बाद अन्य बाजारों में भी पहुंच सकता है।
मोटोरोला का धमाका! 7000mAh बैटरी और 108MP कैमरा वाला सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत
मोटोरोला जल्द ही बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने G-सीरीज के नए स्मार्टफोन को सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में Moto G47 Power 5G के नाम से पेश करेगी। फिलहाल मो
NRI Post Hindi Desk · 34 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




