|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

मोबाइल के लालच में दोस्त की ईंट से हत्या, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जो खन्ना का रहने वाला था, जबकि आरोपी का नाम हरमन बताया गया

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
मोबाइल के लालच में दोस्त की ईंट से हत्या, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार
📷 NRI Post Hindi Desk

पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जो खन्ना का रहने वाला था, जबकि आरोपी का नाम हरमन बताया गया है। दोनों मजदूरी का काम करते थे और आपस में दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था और कहासुनी बढ़ने पर हरमन ने ईंट से सचिन पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। घटना के बाद पुलिस को एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी, और तलाश के दौरान मिड मार्केट इलाके में झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी। खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी दौरान मिड मार्केट की झाड़ियों में शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में हत्या की गुत्थी सुलझ गई और वारदात में हरमन की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!