उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं। उनके समर्थकों द्वारा लखनऊ में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें समाजवादी पार्टी के बहिष्कार की बात कही गई है, और अखिलेश यादव की बयानबाजी को मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी समाज के सम्मान से जोड़ा गया है। सूबे की राजनीति में यादव और कुर्मी के बाद मौर्य-कुशवाहा ऐसा पिछड़ा वर्ग है जिसकी राजनीतिक अहमियत लगातार बढ़ती रही है, और भाजपा, सपा तथा बसपा तीनों दल इस वोटबैंक पर नजर गढ़ाए हुए हैं। 2001 की सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के आधार पर काछी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी और माली समूह की आबादी प्रदेश की कुल जनसंख्या का 6.69 फीसदी है, और 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 19.98 करोड़ की आबादी पर यह संख्या करीब 1.20 करोड़ से 1.34 करोड़ बैठती है। यह समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सैनी, ब्रज से कानपुर देहात तक शाक्य, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में कुशवाहा तथा अवध और रुहेलखंड के कुछ जिलों में मौर्य के नाम से जाना जाता है। पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, प्रयागराज और अयोध्या में मौर्य बिरादरी निर्णायक भूमिका में है, बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में कुशवाहा समाज अहम है, जबकि एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, बदायूं, कन्नौज, कानपुर देहात और आगरा में शाक्य वोटर निर्णायक हैं। पश्चिम यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद में सैनी समाज का दबदबा है, जहां सैनी आबादी 15 से 20 फीसदी है। प्रदेश में 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर यह समाज चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है और करीब दो दर्जन सीटों पर इस समाज के लोग खुद विधायक बनते रहे हैं। नकुड़, सहारनपुर नगर, खतौली, बिजनौर, कैराना, भोगांव, किशनी, अलीगंज, कायमगंज, मानीराम, बिधूना, बांदा, नरैनी, बबेरू, उरई, ललितपुर, राठ, सिराथू, पडरौना, करछना, फूलपुर, पट्टी, जौनपुर और ऊंचाहर जैसी सीटों पर इस समाज के 40 हजार से 50 हजार तक मतदाता किसी भी प्रत्याशी की हार-जीत तय करते हैं। एक दर्जन लोकसभा सीटों पर मौर्य समुदाय का वोट दो लाख से साढ़े तीन लाख तक है, जिनमें सलेमपुर, देवरिया, बदायूं, आंवला, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, मिर्जापुर, संभल, इटावा, चंदौली, झांसी और सहारनपुर शामिल हैं। सत्ता में भागीदारी की बात करें तो 2022 में इस समाज के 14 विधायक चुनकर आए, जिनमें 11 भाजपा और दो सपा के टिकट पर जीते, जबकि 2017 और 2012 में 15-15 विधायक इस समाज से थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से बदायूं से डॉ. संघमित्रा मौर्य और सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा जीते थे, लेकिन 2024 में दोनों हार गए, और मौजूदा समय में इस समाज से तीन सांसद हैं जो सपा से जीते हैं — जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा, एटा से देवेश शाक्य और आंवला से नीरज मौर्य, जबकि भाजपा से अमरपाल मौर्य राज्यसभा सदस्य हैं। उल्लेखनीय है कि 1996 में मौर्य समाज के सबसे ज्यादा चार सांसद चुने गए थे।
मौर्य-कुशवाहा-शाक्य-सैनी समाज: यूपी की 100 से अधिक सीटों पर निर्णायक वोटबैंक, जानें किस इलाके में कितना दबदबा
उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं। उनके समर्थकों द्वारा लखनऊ में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें समाजवादी पार्टी के बहिष्कार की बात कही गई है, और
NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



