|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूएई ने फ्लाइट हाईजैक की कोशिश को बताया आतंकी हमला, भारतीय पायलट स्मित मच्छार को कहा असली हीरो

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की कोशिश को आतंकवाद की घटना करार दिया है। यह पहली बार है जब अमीरात की ओर से इस घटना को आतंकवाद के तौर पर

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूएई ने फ्लाइट हाईजैक की कोशिश को बताया आतंकी हमला, भारतीय पायलट स्मित मच्छार को कहा असली हीरो
📷 NRI Post Hindi Desk

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने फ्लाईदुबई विमान को हाईजैक करने की कोशिश को आतंकवाद की घटना करार दिया है। यह पहली बार है जब अमीरात की ओर से इस घटना को आतंकवाद के तौर पर बताया गया है। अनवर गर्गश ने फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश के दौरान भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने आतंकवादी घटना और संभावित दुर्घटना के सामने साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया। गर्गश ने कहा कि सबसे कठिन परिस्थितियों में उनकी व्यावसायिकता और नैतिक समझ उन्हें एक सच्चा हीरो बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि जो हुआ, उसे आसान तरीके से कम करके आंकने या साजिश के सिद्धांतों को अपनाने और बढ़ावा देने के बजाय चरमपंथ और आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है। गर्गश ने सोशल मीडिया पर एक बयान में अरबी भाषा में लिखा कि फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार हर तरह की सराहना के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने एक गंभीर आतंकवादी कृत्य और संभावित आपदा का सामना करते हुए साहस और जिम्मेदारी का अर्थ साकार किया। उन्होंने कहा कि अंधेरे में भी उनकी व्यावसायिकता और नैतिक चेतना उन्हें एक सच्चा नायक बनाती है। इस घटना के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एफजेड 1073 उड़ान के कॉकपिट में हुई घटना को लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर डायवर्ट किया गया था। संयुक्त अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच के लिए एक विशेष लोक अभियोजन टीम बनाई गई थी। टीम ने फ्लाइट के अंदर हुई घटना से जुड़ी जानकारी और सबूत जुटाने शुरू किए थे और यह पता लगाने की कोशिश की थी कि विमान में आखिर क्या हुआ था। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि यह पहली बार है जब अमीरात की ओर से इस घटना को आतंकवाद के तौर पर बताया गया है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। भारतीय पायलट की समझदारी और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्रियों की जान बच सकी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!