उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश भर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा वित्तीय लाभ देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा के बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। इस नए निर्णय के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में चार हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में दो हजार रुपये प्रतिमाह का इजाफा किया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधा लाभ मिलेगा। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ यह मानदेय सितंबर माह के वेतन में सम्मिलित किया जाएगा, और इसका भुगतान अक्टूबर माह में किया जाएगा। इससे पहले भी योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की थी। यदि वर्ष 2017 के आंकड़ों से तुलना करें तो पिछले नौ वर्षों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में कुल नौ हजार रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि सहायिकाओं के मानदेय में साढ़े चार हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस नई बढ़ोतरी के संबंध में अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार हर्षिता माथुर को पत्र भेजा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अतिरिक्त 1500 रुपये फिक्स्ड मानदेय और 2500 रुपये वैरिएबल पीएलआई यानी प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव योजना के तहत मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार, सहायिकाओं के लिए 750 रुपये फिक्स्ड और 1250 रुपये वैरिएबल पीएलआई के रूप में कुल दो हजार रुपये अतिरिक्त राज्यांश देने का प्रावधान है। बता दें कि वर्ष 2017 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाता था, जिसे वर्ष 2021 में बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर दिया गया था। वहीं, सहायिकाओं का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये किया गया था। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 3.28 लाख पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 2.91 लाख कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत हैं। इनमें 1.62 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1.39 लाख सहायिकाएं शामिल हैं। प्रदेश सरकार लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त और बेहतर बनाने के प्रयासों में जुटी हुई है।
योगी सरकार का आंगनबाड़ी कर्मियों को महंगाई तोहफा, सितंबर से लागू होगा नया मानदेय, अक्टूबर में खाते में आएंगे पैसे
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश भर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा वित्तीय लाभ देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणा के बाद बाल वि
NRI Post Hindi Desk · 77 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




