|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ, अमित शाह बोले- माफियाराज के खात्मे से बना निवेश का माहौल

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ, अमित शाह बोले- माफियाराज के खात्मे से बना निवेश का माहौल
📷 NRI Post Hindi Desk

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चौथे संस्करण का आगाज हो गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के जरिए जिस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसकी शुरुआत विशेष रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की सोच और पहल से हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का अवसर ट्रेडिशन और टेक्नोलॉजी, हेरिटेज और इनोवेशन के संगम का अवसर है और यह ट्रेड शो दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश की विरासत, उत्पादों और इनोवेशन को समझने का मौका उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो के चौथे संस्करण में सभी की गरिमामयी उपस्थिति इसके वैश्विक स्वरूप की ओर बढ़ने और भारत के प्रति दुनिया के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि करीब 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम की शुरुआत की थी और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भी उसी दिशा में आगे बढ़ने वाली पहल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का शासन चलता था, लेकिन वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, जिसके बाद योगी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें समाप्त करने का काम किया, जिसके कारण राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता का एक मजबूत आधार बना है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। जीडीपी के आंकड़ों पर उठ रहे सवालों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग भारत के जीडीपी के आंकड़ों को गलत बता रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास दर का अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया था और देश ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और दुनिया में उथल-पुथल, अशांति तथा कई तरह की चुनौतियों के बावजूद भारत ने अपनी विकास दर को बनाए रखा है और आगे भी इसे कायम रखेगा। इस बार ट्रेड शो में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस जैसे देश पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल हुए हैं, जो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के बढ़ते वैश्विक स्वरूप को दर्शाता है। यह ट्रेड शो एक ऐसा मंच है जहां राज्य के अलग-अलग जिलों के कारीगरों को अपनी हस्तकला दिखाने का मौका मिलता है और दुनिया भर से आए लोगों को उत्तर प्रदेश के उत्पादों को एक छत के नीचे खरीदने का अवसर प्राप्त होता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!