|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूपी के मदरसे नहीं दे सकेंगे डिग्री, पढ़ें- SC का वो फैसला, जो बना आधार

उत्तर प्रदेश के मदरसे अब कामिल और फाजिल की डिग्रियां नहीं दे पाएंगे. यूपी सरकार इसे लागू करने के लिए पुराने कानून में संशोधन करने जा रही है. यूपी के मदरसों से मिली कामिल की डिग्री को ग्रेजुएशन यानी की

NRI Post Desk · 112 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 5 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी के मदरसे नहीं दे सकेंगे डिग्री, पढ़ें- SC का वो फैसला, जो बना आधार
📷 NRI Post Desk

उत्तर प्रदेश के मदरसे अब कामिल और फाजिल की डिग्रियां नहीं दे पाएंगे. यूपी सरकार इसे लागू करने के लिए पुराने कानून में संशोधन करने जा रही है. यूपी के मदरसों से मिली कामिल की डिग्री को ग्रेजुएशन यानी की BA के बराबर माना जाता है. जबकि फाजिल की डिग्री पोस्ट ग्रेजुएशन यानी कि MA के बराबर मानी जाती है. अब यूपी के मदरसे सिर्फ 12वीं क्लास यानी कि आलिम स्तर तक की पढ़ाई करवा सकेंगे और उसका सर्टिफिकेट दे पाएंगे. और पढ़ेंयोगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार सुबह राज्य कैबिनेट की बैठक में इससे जुड़े मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब इसे विधानसभा में पास कराया जाएगा.यूपी सरकार ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए लिया है. 5 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने अंजुम कादरी बनाम भारत संघ मामले में फैसला देते हुए कहा था कि मदरसे हायर एजुकेशन की डिग्रियां नहीं दे सकते हैं. यूपी सरकार के अनुसार कामिल और फाजिल डिग्रियों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है. इसलिए इन डिग्रियों की मान्यता खत्म की जाएगी.सरकार का कहना है कि उच्च शिक्षा को नेशनल स्टैंडर्ड और रेगुलेशन के अनुरूप बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे जुड़े पुराने कानून में संशोधन के बाद मदरसा शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होंगे. सरकार के अनुसार इससे हायर एजुकेशन में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.  Advertisement उत्तर प्रदेश सरकार यही नहीं रुकने वाली है. सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहले बांटी जा चुकी पुरानी उच्च शिक्षा डिग्रियों को भी रद्द करने की तैयारी में है. अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के हजारों-लाखों छात्रों के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती है. क्योंकि सरकार के ऐसे किसी भी फैसले से उनकी डिग्री महज कागज का एक टुकड़ा बन जाएगी. इसके बाद उस डिग्री के आधार पर वे न तो आगे पढ़ाई कर पाएंगे और न ही नौकरी के लिए अप्लाई कर पाएंगे. कामिल-फाजिल की डिग्रियां क्या थीं? 'कामिल' अरबी, फ़ारसी और इस्लामिक स्टडीज का तीन साल का कोर्स है. UP मदरसा बोर्ड की ओर से दिया जाने वाला 'कामिल' कोर्स पहले बैचलर डिग्री (BA) के बराबर माना जाता था. वहीं, 'फाजिल' दो साल का एडवांस कोर्स था जो 'कामिल' के बाद किया जाता था. राज्य मदरसा बोर्ड से मिलने वाली 'फाजिल' डिग्री को मास्टर डिग्री के बराबर माना जाता था. उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 5 नवंबर 2024 के आदेश का पालन करने के लिए लिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने 'अंजुम कादरी बनाम भारत संघ' मामले की सुनवाई के दौरान ये फैसला दिया था. अब समझें कि अंजुम कादरी बनाम भारत संघ का मामला क्या था? Advertisement 'अंजुम कादरी बनाम भारत संघ' का मामला उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 की संवैधानिक वैधता से जुड़ा था. यह मामला तब सामने आया जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 मार्च 2024 को पूरे अधिनियम को ही असंवैधानिक घोषित कर दिया था. हाईकोर्ट का कहना था कि यह कानून संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और अनुच्छेद 14 व 21A के विपरीत है. इसके खिलाफ अंजुम कादरी समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या थासुप्रीम कोर्ट ने 5 नवंबर 2024 को एक बेहद अहम फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फैसले को रद्द कर दिया. जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने मदरसा एक्ट को संविधान के खिलाफ बताया था. मदरसा एक्ट पर यह फैसला तत्कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने सुनाया था. पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला ठीक नहीं था. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मदरसा एक्ट को भी सही बताया था.मदरसा एक्ट वैध हैतब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था यह कानून मदरसों की शिक्षा, शिक्षकों की योग्यता, परीक्षा और प्रशासन को रेगुलेट करता है. अदालत ने कहा कि केवल इसलिए कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है, मदरसा एक्ट असंवैधानिक नहीं हो जाता है.  Advertisement अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षितअदालत ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 30 धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद के शैक्षणिक संस्थान स्थापित और संचालित करने का अधिकार देता है. राज्य इन संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण और आवश्यक धर्मनिरपेक्ष शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमन यानी कि रेगुलेशन कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूरे अधिनियम को रद्द कर दिया, जबकि यदि कुछ प्रावधान असंवैधानिक या नियमों के खिलाफ हों तो केवल उन्हीं प्रावधानों को अलग किया जा सकता है. पूरे कानून को खत्म करना उचित नहीं था. लेकिन इसी फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मदरसों की ओर से जारी की जाने वाली कामिल और फाजिल डिग्रियों पर अहम टिप्पणी की थी. UGC ही दे सकती है हायर एजुकेशन की डिग्रियां: SCअपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने माना कि मदरसा बोर्ड द्वारा 'कामिल'और 'फाज़िल' जैसी उच्च शिक्षा डिग्रियों का जारी किया जाना संविधान के अनुरूप नहीं है. अदालत ने कहा था कि उच्च शिक्षा के मानकों का रेगुलेशन UGC Act के तहत केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मदरसा एक्ट का यह हिस्सा असंवैधानिक है. अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इसी फैसले को अधिकार बनाया है. और मदरसों द्वारा जारी की जाने वाली 'कामिल'और 'फाज़िल' जैसी उच्च शिक्षा की डिग्रियों को बंद करने जा रही है.  Advertisement उच्च शिक्षा चाहिए तो यूनिवर्सिटी ही जाना होगाइस फैसले के बाद मदरसे से 12वीं की पढ़ाई करके बीए करने जा रहे छात्रों को अब विश्वविद्यालय ही जाना पड़ेगा. BA में अब उन्हें दूसरे छात्रों की तरह ही प्रवेश लेना पड़ेगा. मदरसा एक्ट को समझिएमदरसा एक्ट को उत्

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!