उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मल्लाह समाज सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। आबादी के लिहाज से यह समाज भले ही प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक समूहों में न हो, लेकिन सूबे में यह एक बेहद प्रभावशाली और निर्णायक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरा है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक इनकी मौजूदगी सियासी समीकरणों को प्रभावित करती है, जिसके चलते बीजेपी से लेकर सपा तक सभी प्रमुख दल इस समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ओबीसी के तहत आने वाला मल्लाह-निषाद समुदाय अति-पिछड़ी जाति में आता है और गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू जैसी नदियों के किनारे बसे इलाकों में इसकी बड़ी संख्या होने के कारण यह वर्ग किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। पिछले एक-डेढ़ दशक में सियासी लामबंदी और निषाद पार्टी जैसी क्षेत्रीय ताकतों के उभार के बाद इस समुदाय की बार्गेनिंग पावर काफी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में मल्लाह समाज की आबादी 5 से 6 फीसदी के करीब मानी जाती है, जो कई उप-जातियों में बंटी हुई है। ये मल्लाह, केवट, बिंद, बाथम, कश्यप, निषाद, साहनी और मांझी के नाम से जानी जाती हैं। नदी-आधारित इन समुदायों को व्यापक समूह के तौर पर जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 9 फीसदी तक पहुंच जाता है। ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आने वाली निचली उपजातियों और निषाद समूह में धीमर, धीवर, खरवार, खैरवार, गोदिया, गोंड, गरिवा, राजगोंड, मल्लाह, बिंद, मांझी, बाथम, मझवार, झिमर, झीवर, झीर, नोनिया, रायकवार, केवट, तुरैहा, कश्यप और कुछ अन्य जातियां शामिल हैं। मोटे तौर पर देखें तो निषादों में 150 से ज्यादा उप-जातियां हैं। हालांकि इन सभी समुदायों की सामाजिक पहचान एक जैसी नहीं है, लेकिन हर उपजाति खुद को निषाद समूह का हिस्सा समझती है। निषादों का दावा है कि वे निषादराज के वंशज हैं, जो एक नाविक थे और हिंदू मान्यताओं के अनुसार उन्होंने भगवान राम को उनके वनवास के दौरान गंगा पार करने में मदद की थी। यह समुदाय विशेष रूप से गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू नदी के किनारे बसे पूर्वांचल व मध्य यूपी के जिलों में केंद्रित है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और निषाद समाज के नेताओं तथा विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुमानों के मुताबिक करीब 160 सीटों पर इस समुदाय का कुछ न कुछ राजनीतिक प्रभाव है। इनमें करीब 50 से 80 सीटें ऐसी हैं, जहां मल्लाह समाज की मौजूदगी बहुत अहम भूमिका निभाती है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में इनकी अच्छी-खासी तादाद है और निषाद समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं का दावा है कि इन सीटों पर 60 हजार से लेकर एक लाख तक वोट निषाद समाज के हैं। यूपी के गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, संतकबीरनगर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, सहारनपुर और हमीरपुर जिलों में निषाद वोटरों की संख्या अधिक है, जबकि बांदा और हमीरपुर जैसे इलाकों में भी मल्लाह समाज की मौजूदगी चुनावी समीकरणों में चर्चा का विषय रहती है। मल्लाह समुदाय का प्रभाव केवल उसकी आबादी पर निर्भर नहीं करता, बल्कि स्थानीय उम्मीदवार, दूसरे पिछड़े वर्गों के साथ सामाजिक समीकरण, पार्टी संगठन और गठबंधन भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। यूपी की भले ही 50 से ज्यादा सीटों पर मल्लाह जाति की आबादी 60 हजार से ज्यादा हो, लेकिन विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व बहुत ही कम है। उत्तर प्रदेश में मल्लाह-निषाद समुदाय के 8 विधायक हैं, जिनमें 6 बीजेपी गठबंधन और 2 सपा से हैं। बीजेपी से पीयूष रंजन निषाद, डॉ. धर्मराज निषाद, जय प्रकाश निषाद, रामकेश निषाद और सरवन निषाद विधायक हैं, जबकि निषाद पार्टी से डॉ. विनोद कुमार बिंद विधायक बने थे, जो बाद में सांसद चुन लिए गए। सपा से डॉ. मुकेश वर्मा और हाकिम लाल बिंद मल्लाह समुदाय से विधायक हैं, तो संजय निषाद एमएलसी हैं। यूपी सरकार में संजय निषाद कैबिनेट मंत्री और बीजेपी कोटे से रामकेश निषाद राज्यमंत्री हैं। यूपी में निषाद समुदाय से तीन लोकसभा सांसद हैं, जिनमें से दो स
यूपी की सियासत में 'किंगमेकर' बन रहा मल्लाह समाज, 160 सीटों पर असर, जानें कितना है सत्ता में दखल
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मल्लाह समाज सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। आबादी के लिहाज से यह समाज भले ही प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक समूहों में न हो, लेकिन सूबे में
NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





