उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के Gen-Z युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत पूरे प्रदेश में 25 लाख छात्रों को निःशुल्क टैबलेट वितरित करने का फैसला किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 2,374.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी और डिजिटल रूप से इतना सशक्त बनाना है कि वे पढ़ाई से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों का लाभ उठा सकें। योजना के तहत चयनित संस्थाओं को 25 लाख टैबलेट की खरीद के आदेश जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और कौशल विकास पाठ्यक्रमों से जुड़े युवाओं को मिलेगा। इसके अलावा आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण में पंजीकृत युवाओं को भी ये टैबलेट बिना किसी शुल्क के वितरित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का मानना है कि टैबलेट के माध्यम से युवाओं को पढ़ाई, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े सभी डिजिटल संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। इससे वे न सिर्फ बेहतर शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से भी प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना को पांच वर्षों के लिए लागू किया गया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इससे पहले अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार ने वर्ष 2012 में मेधावी छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए मुफ्त लैपटॉप योजना शुरू की थी। उस योजना के तहत कक्षा 12वीं पास करने वाले योग्य विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने का प्रावधान किया गया था। इसकी शुरुआत मार्च 2013 में लखनऊ से हुई थी। अब योगी सरकार की यह नई पहल राज्य के युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण को एक नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के लाखों युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी और वे राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
यूपी के 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, शिक्षा से रोजगार तक डिजिटल क्रांति का बड़ा प्लान
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के Gen-Z युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत पूरे प्रदेश में 25 लाख छात्रों को निःशुल्क ट
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





