|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: सितंबर में ईवीएम का डाटा होगा साफ, छह माह के भीतर लागू होगी आचार संहिता

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। आयोग के निर्देश पर कानपुर जिले में चुनावी व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में सबसे पहले इल

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: सितंबर में ईवीएम का डाटा होगा साफ, छह माह के भीतर लागू होगी आचार संहिता
📷 NRI Post Hindi Desk

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। आयोग के निर्देश पर कानपुर जिले में चुनावी व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तैयारी शुरू कर दी गई है। सितंबर के पहले सप्ताह में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम में दर्ज पुराना चुनावी डाटा डिलीट किया जाएगा। यह प्रक्रिया कानपुर में प्रस्तावित है। गौरतलब है कि ईवीएम की एफएलसी होने के बाद छह माह के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि जनवरी 2027 में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। जिले में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के एम-3 मॉडल की 6613 बैलेट यूनिट, 5661 कंट्रोल यूनिट और 5719 वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) सुरक्षित रखी गई हैं। सितंबर में होने वाली एफएलसी के दौरान इन मशीनों की तकनीकी जांच के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे चुनाव में इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति पारदर्शिता बनाए रखने के लिहाज से अहम मानी जाती है। इसी सप्ताह निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर रिक्त रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) के पदों पर तत्काल तैनाती के निर्देश भी दिए हैं। अभी किदवई नगर और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्रों में आरओ की तैनाती नहीं है, जिन्हें इसी सप्ताह भरा जाना है। आयोग की तैयारियों में मतदाता जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है। स्वीप अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चार-चार सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को 24 अगस्त को लखनऊ में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा 25 अगस्त को जिले के 35 बीएलओ को भी लखनऊ बुलाया गया है, जिन्हें प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों के साथ मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लगभग सौ लोग प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं। इसकी पुष्टि एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी ने की है। इन सभी कदमों से साफ है कि आयोग ने यूपी चुनाव की तैयारी का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!