|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 5 से 24 फरवरी तक केवल 20 दिन में होंगे एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओ

NRI Post Hindi Desk · 42 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 5 से 24 फरवरी तक केवल 20 दिन में होंगे एग्जाम
📷 NRI Post Hindi Desk

माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार सबसे बड़ी बात यह है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल 20 दिनों में करवाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की योजना पहले से ही मजबूती से बनानी होगी। परीक्षाएं दो पालियों में संचालित की जाएंगी, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से ग्यारह बजकर पैंतालीस मिनट तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट तक संपन्न करवाई जाएगी। जारी टाइम टेबल में अंग्रेजी, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थकेयर, आटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी० एवं आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेल ट्रेडिंग अर्थात खुदरा व्यापार, गृह विज्ञान के विभिन्न विकल्प, पाली, अरबी तथा फारसी जैसे विषय भी शामिल हैं। गृह विज्ञान विषय की परीक्षा के संबंध में यह व्यवस्था रहेगी कि यह विषय केवल बालिकाओं के लिये तथा उन बालकों और बालिकाओं के लिये भी उपलब्ध रहेगा जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सहायता के लिए बोर्ड की ओर से मॉडल पेपर भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जिन्हें हल करके छात्र अपनी तैयारियों को परख सकते हैं और यह आंकलन कर सकते हैं कि किन विषयों या टॉपिक्स में उनकी पकड़ अभी कमजोर है। जिन विषयों में विद्यार्थी अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं, उनकी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए ताकि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकें। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा टाइम टेबल ध्यान से देखें और उसी के अनुसार अपना अध्ययन कार्यक्रम तय करें। बोर्ड की ओर से जारी इस टाइम टेबल की पीडीएफ विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!