मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भर में की गई जांच में कुल 6,066 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए हैं, जिनके खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही, नियमों के उल्लंघन के चलते प्रवर्तन टीमों ने 356 वाहनों को सीज कर दिया है। परिवहन विभाग के 13 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 19,680 स्कूल हैं, जिनमें 74,337 वाहन स्कूल के नाम पर पंजीकृत हैं, जबकि 8,022 वाहन स्कूलों से अनुबंधित हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 82,259 स्कूली वाहनों की पहचान की गई है। अभियान के तहत अब तक 1,072 स्कूली वाहनों का चालान भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर विशेष जोर देने और चालकों के अनिवार्य सत्यापन के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह व्यापक अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने अब तक 27,066 स्कूल वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया है। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) केडी सिंह गौर ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे बस और वैन चालकों का पुलिस चरित्र सत्यापन और मेडिकल परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों को सख्त निर्देश देते हुए पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों की पृष्ठभूमि की जांच को प्राथमिकता दी जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
यूपी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, 6066 अनफिट वाहनों पर गिरी गाज, 356 सीज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भर में क
NRI Post Hindi Desk · 97 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





