|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यमुनापार में सीवर ओवरफ्लो से हाहाकार, गलियों में भरा गंदा पानी, बदबू से जनजीवन अस्त-व्यस्त

यमुनापार के अधिकतर क्षेत्र सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से बेहाल हैं, जहां गलियों में गंदा पानी भर जाने और तेज बदबू फैलने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। करावल नगर, शिव विहार, सादतपुर, ब्रजप

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यमुनापार में सीवर ओवरफ्लो से हाहाकार, गलियों में भरा गंदा पानी, बदबू से जनजीवन अस्त-व्यस्त
📷 NRI Post Hindi Desk

यमुनापार के अधिकतर क्षेत्र सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से बेहाल हैं, जहां गलियों में गंदा पानी भर जाने और तेज बदबू फैलने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। करावल नगर, शिव विहार, सादतपुर, ब्रजपुरी, ब्रह्मपुरी, चौहान बांगर, शाहदरा, ज्योति कॉलोनी, अनारकली, मंडावली, शकरपुर और वेलकम समेत कई इलाकों में सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि लोग अपने बच्चों को गलियों में खेलने तक नहीं भेज रहे हैं, क्योंकि गलियों में चलना दुभर हो गया है और दुर्गंध के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि मंत्री, डिप्टी स्पीकर से लेकर जिला विकास समिति के चेयरमैन के क्षेत्र भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर की हालत देखकर लगता ही नहीं है कि वे देश की राजधानी में रह रहे हैं, क्योंकि जल बोर्ड ठीक तरह से सफाई कर ही नहीं पा रहा है और कई जगह सीवर की लाइन धवस्त हो चुकी है। वेलकम आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले कई माह से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, नालियां बंद हैं और ठीक तरह से सफाई नहीं होती, जिससे लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय निवासी महेश गोयल के अनुसार सीलमपुर और ब्रह्मपुरी की कई जगह सीवर लाइन पुरानी होने की वजह से बंद हैं, जिससे सीवर ओवरफ्लो बना रहता है। एक अन्य निवासी विपिन सक्सेना का कहना है कि सफाई को लेकर जल बोर्ड जरा भी गंभीर नहीं है और कर्मचारी काम चलाऊ सफाई करते हैं, जबकि स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। लोग जल बोर्ड के टोलफ्री नंबर पर काल करते हैं, कर्मचारी आते हैं और हवा हवाई सफाई करके वापस चले जाते हैं, लेकिन सुबह सफाई होने के बाद रात को फिर से सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं। जिला विकास समिति उत्तर पूर्वी जिला के चेयरमैन जितेंद्र महाजन ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की जिस भी क्षेत्र से शिकायत आती है, वहां पर जल बोर्ड की टीम को भेजा जाता है और सीवर लाइन बदलने का काम भी चल रहा है। इस पूरे मामले ने राजधानी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है, और गंदे पानी के साथ-साथ बदबू से फैल रही गंदगी ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी बढ़ा दिया है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!