|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

यमुना में छलांग लगाने से पहले युवती ने लिखा सुसाइड नोट, बाढ़ के कारण रेस्क्यू में अड़चन

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से नाराज होकर निकली 18 वर्षीय युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दांदोघाट पुल की बताई जा

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यमुना में छलांग लगाने से पहले युवती ने लिखा सुसाइड नोट, बाढ़ के कारण रेस्क्यू में अड़चन
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर से नाराज होकर निकली 18 वर्षीय युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दांदोघाट पुल की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस को पुल पर युवती के कपड़े, चप्पल, 50 रुपये और अन्य निजी सामान मिले, जिनमें एक सुसाइड नोट भी शामिल था। मिले सामान के आधार पर पुलिस ने युवती की पहचान की है। सुसाइड नोट में युवती ने साफ लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है और इसके पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाई और यमुना नदी में तलाश शुरू कराई। रेस्क्यू अभियान में पीएसी की फ्लड कंपनी, स्थानीय लोग और गोताखोर लगाए गए हैं। हालांकि नदी में बाढ़ होने के कारण तलाशी अभियान में काफी दिक्कत आ रही है। काफी देर तक यह मामला फतेहपुर और बांदा जिले के बीच समन्वय में उलझा रहा, जिससे परिजन और ग्रामीण नाराज भी हुए। फिलहाल पुलिस टीमें लगातार युवती को खोजने में जुटी हुई हैं। डिप्टी एसपी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के दांदोघाट पुल से एक लड़की के यमुना नदी में कूदने की सूचना मिली थी। थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस के मुताबिक पुल पर युवती का निजी सामान मिला था, जिसे कब्जे में ले लिया गया और उसी सामान में सुसाइड नोट भी मिला। पूछताछ में पता चला कि युवती कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम कठार की रहने वाली थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह किसी घरेलू विवाद के कारण आहत थी और पुलिस इसी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक युवती ने इसी साल 12वीं यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और वह पुलिस तथा होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताया कि उसने भर्ती की परीक्षा भी दी थी, लेकिन कुछ नंबरों से चयन से रह गई थी। परिजनों का कहना है कि घर में ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं था, लेकिन पुलिस के मुताबिक घरेलू कारणों से माता-पिता की डांट-फटकार की बात सामने आई है, जिसके बाद युवती नाराज होकर घर से निकल गई थी और दांदोघाट पुल पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी। फिलहाल नदी में युवती का कोई सुराग नहीं मिला है और बाढ़ के चलते रेस्क्यू टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए अभियान जारी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!