दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। उत्तर जिला पुलिस को यमुना नदी में मरी हुई मछलियां पाए जाने की शिकायत मिली थी, जो गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी ऑफ दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन वजीराबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार आजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जो सोशल मीडिया पर खुद को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता बताता है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुरेंद्र ने यमुना में मरी हुई मछलियों का पहला वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया। हालांकि अब उसे इस मामले में जमानत मिल गई है। शनिवार को पुलिस स्टेशन वजीराबाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353, 352 और 240 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा है कि मरी हुई मछलियों के मामले में कड़ी जांच की जाएगी और वजीराबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली के सोनिया विहार स्थित यमुना घाट पर भारी संख्या में मरी हुई मछलियां मिली थीं और आरोप लगाया गया था कि कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जानबूझकर यमुना में मरी हुई मछलियां डाली हैं, जिसे छठ महापर्व के आयोजन और दिल्ली सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश करार दिया गया। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई थीं, जहां आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यमुना में क्रूज या फेरी सेवा शुरू करने से पहले पानी में रासायनिक पदार्थों का छिड़काव किया गया था, जिसके कारण मछलियों की मौत हुई, वहीं भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि आम आदमी पार्टी घटिया राजनीति कर रही है और फिश मार्केट से मरी हुई मछलियां लाकर यमुना में फेंकी गईं, ताकि सरकार पर झूठे आरोप लगाए जा सकें।
यमुना में मरी मछलियों के मामले में पहली गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पर बीएसपी कार्यकर्ता बताने वाला सुरेंद्र कुमार आजाद हिरासत में
दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। उत्तर जिला पुलिस को यमुना नदी में मरी हुई मछलियां पाए जाने की शिकायत मिली थी,
NRI Post Hindi Desk · 10 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




